
Realme इंडिया ने अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज Realme GT 7 को टीज करना शुरू कर दिया है और अब एक नई BIS सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से यह भी पुष्टि हो गई है कि इसमें Realme GT 7T भी शामिल होगा। माना जा रहा है कि यह डिवाइस पिछले साल के Realme GT 6T का सक्सेसर बनकर आएगा। आइए जानते हैं BIS सर्टिफिकेशन और अब तक की सभी डिटेल्स:
Realme GT 7, GT 7T BIS सर्टिफिकेशन लिस्टिंग
- टेक पब्लिकेशन XpertPick ने BIS की वेबसाइट पर Realme GT 7T (मॉडल नंबर RMX5085) और Realme GT 7 (मॉडल नंबर RMX5061) को स्पॉट किया है।
- इस लिस्टिंग से यह साफ हो गया है कि दोनों फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाले हैं। हालांकि लिस्टिंग में कोई स्पेसिफिकेशन नहीं बताया गया है।
- गौरतलब है कि Realme GT 6T को भारत में मई 2024 में लॉन्च किया गया था, लिहाजा अब उसके सक्सेसर के लॉन्च का समय भी आ चुका है।
इसी बीच, Realme ने अपने नए टीजर में GT 7 सीरीज को “2025 का फ्लैगशिप किलर” बताया है। यह सीरीज Realme की वेबसाइट और Amazon माइक्रोसाइट पर “Coming Soon” के टैग के साथ लिस्ट हो चुकी है।
Realme GT 7 series India: what else we know
- Amazon पेज के मुताबिक, Realme GT 7 इंडस्ट्री का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो 6 घंटे तक स्टेबल 120FPS गेमिंग ऑफर करेगा, जिसे PUBG निर्माता Krafton के साथ मिलकर टेस्ट किया गया है।
- Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, Realme GT 7T (RMX5085) में MediaTek Dimensity 8400 SoC दिया जाएगा जिसमें 1 कोर 3.25GHz पर, 3 कोर 3GHz पर और 4 कोर 2.10GHz पर चलेंगे। फोन में 8GB RAM और Android 15 सॉफ्टवेयर मिलेगा। इसने Geekbench पर 1,132 का सिंगल-कोर स्कोर और 5,668 का मल्टी-कोर स्कोर हासिल किया है, जो कि Snapdragon 7+ Gen 3 पर आधारित GT 6T से बेहतर है।
- दूसरी तरफ, Realme GT 7 का चीनी वैरियंट Dimensity 9400+ SoC, Android 15 आधारित Realme UI 6.0 और कम से कम 12GB RAM के साथ आता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत में भी यही वैरियंट लॉन्च होता है।
Realme Buds Air 7 Pro की जानकारी
फोन के अलावा, XpertPick ने जानकारी दी है कि Realme Buds Air 7 Pro को UAE के TDRA द्वारा सर्टिफिकेशन मिला है। इसका मॉडल नंबर RMA2407 है और यह पहले से ही चीन में उपलब्ध है। अब देखना यह होगा कि क्या ये ईयरबड्स भी GT 7 सीरीज के साथ भारत में लॉन्च होते हैं या नहीं।













