
पिछले कुछ दिनों में OnePlus Ace 5 सीरीज के आने वाले डिवाइसेज को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिसमें पहले से ही स्टैंडर्ड और प्रो मॉडल शामिल हैं। जबकि इसमें आने वाले OnePlus Ace 5 Supreme Edition को भी हाल ही में Geekbench प्लेटफार्म पर देखा गया था। वहीं, अब ब्रांड ने नए Ace 5 फोंस की लॉन्च टाइमलाइन के साथ-साथ एक मॉडल का नाम भी कंफर्म कर दिया है। बता दें कि यह पहली बार होगा जब OnePlus ‘Supreme Edition’ नाम से कोई डिवाइस लॉन्च करेगा। आइए, इसकी डिटेल्स जानते हैं।
OnePlus Ace 5 Supreme Edition कंफर्म
- OnePlus के चाइना प्रेसिडेंट ली जीए (Li Jie) ने पुष्टि की है कि नई Ace 5 सीरीज के स्मार्टफोंस को अगले हफ्ते चीन में पेश किया जाएगा। हालांकि, सटीक लॉन्च डेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
- इस बार Ace 5 सीरीज में एक नया वैरियंट भी देखने को मिलेगा जिसका नाम होगा OnePlus Ace 5 Supreme Edition, जिसे अंग्रेज़ी में Ultra Edition के रूप में अनुवादित किया गया है।
- इस बात की पुष्टि OnePlus एग्जिक्यूटिव द्वारा शेयर की गई रिटेल बॉक्स इमेज से भी हुई है।

- यह डिवाइस केवल चीन के लिए एक्सक्लूसिव माना जा रहा है, यानी इसके ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च होने की संभावना कम है।
- वहीं दूसरी ओर, एक और डिवाइस को OnePlus Ace 5 Racing Edition बताया जा रहा है, जिसे ग्लोबली OnePlus Nord 5 के नाम से पेश किया जा सकता है।
OnePlus Ace 5 Supreme Edition, Racing Edition के बारे में हम क्या जानते हैं:
- OnePlus Ace 5 Supreme Edition की Geekbench लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि इसमें Dimensity 9400+ SoC के साथ 16GB RAM दी जाएगी।
- वहीं, OnePlus Ace 5 Racing Edition पहला ऐसा फोन होगा जिसमें Dimensity 9400e चिपसेट देखने को मिलेगा।
- इन दोनों Ace 5 मॉडल्स में Fengchi गेमिंग कोर दिया जाएगा, जो बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है।
- दोनों स्मार्टफोंस में बड़ी बैटरी क्षमता मिलने की उम्मीद है।
- Racing Edition में 6.77-इंच का LTPS डिस्प्ले और पीछे की तरफ 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है।









