16GB RAM के साथ लॉन्च हुआ 200MP कैमरा और 7200mAh बैटरी वाला 5जी फोन, चीन में होगी सेल

Join Us icon
Highlights

  • चीन में लॉन्च हुआ HONOR 400 Pro ग्लोबल मॉडल से अलग है।
  • यह मोबाइल Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है।
  • ऑनर 400 प्रो 5जी फोन इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं, अभी कंफर्म नहीं है।

ऑनर ने कुछ दिनों पहले ग्लोबल मार्केट में अपनी ‘400’ सीरीज को पेश किया था। आज इस स्मार्टफोन सीरीज ने ब्रांड की होम मार्केट चीन में एंट्री ले ली है। कंपनी ने चाइना में लॉन्च किए गए मॉडल्स को ग्लोबल मॉडल से कुछ अलग रखा है। Honor 400 Pro में 200MP Camera के साथ 7,200mAh Battery दी गई है। इस ऑनर 5जी फोन की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

HONOR 400 Pro कैमरा

ऑनर 400 प्रो 5जी फोन का कैमरा इसकी स्पेशल पावर है। यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 200 मेगापिक्सल का मेन लेंस दिया गया है। यह 1/4″ सेंसर है जो ऑप्टिकल ईमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) तकनीक से लैस है और एफ/1.8 अपर्चर पर काम करता है।

फोन के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर और 112° एफओवी वाला 12 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस दिया गया है जो macro फोटोग्राफी करने की भी क्षमता रखता है। इसके साथ ही एफ/2.4 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल portrait telephoto लेंस दिया गया है। यह Sony IMX856 सेंसर है जो 3X ज़ूम सपोर्ट करता है।

सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए HONOR 400 Pro 5G फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है। इस फोन के फ्रंट कैमरा से भी 4K वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

Honor 400 Pro स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.5″ FHD+ 120Hz Display
  • Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3
  • 16GB RAM + 512GB Storage
  • 7,200mAh Battery
  • 90W Fast Charging
  • 50W Wireless Charge

डिस्प्ले

ऑनर 400 प्रो को चीन में 6.55-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। वहीं ग्लोबल मॉडल में 6.7-इंच डिस्प्ले दी गई थी। चाइना मॉडल में ओएलइडी पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन दी गई है जब्कि ग्लोबल मॉडल कर्व्ड स्क्रीन पर आया था। 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ इस फोन में 5000निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है वहीं ग्लोबल मॉडल 4500निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ पेश किया गया था।

परफॉर्मेंस

Honor 400 Pro में प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नेपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर CPU है जिसमें 1×3.3GHz Cortex-X4, 3x 3.15GHz Cortex-A720, 2x 2.96GHz Cortex-A720 और 2x 2.27GHz Cortex-A520 शामिल हैं। फोन के ग्लोबल मॉडल में भी यही चिपसेट मिलता है। ऑनर 400 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित MagicOS 9.0 पर चलता है।

मेमोरी

ऑनर 400 प्रो 5जी फोन ग्लोबल मार्केट में 12जीबी रैम पर लॉन्च किया गया था। लेकिन चीन में यह फोन 16जीबी रैम के साथ लाया गया है। इस फोन में 512जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। यह मोबाइल LPDDR5X RAM + UFS 4.0 Storage तकनीक पर काम करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए Honor 400 Pro 5G फोन में तगड़ी 7,200एमएएच बैटरी दी गई है। यह silicon-carbon battery है। गौरतलब है कि ग्लोबल मार्केट में इस फोन को 6,000एमएएच बैटरी के साथ पेश किया गया था। वहीं चार्जिंग के लिए इस मोबाइल में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ ही 50वॉट वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

Honor 400 Pro प्राइस

  • 12GB RAM + 256GB Storage – 3399 yuan (तकरीबन 40,300 रुपये)
  • 12GB RAM + 512GB Storage – 3699 yuan (तकरीबन 43,850 रुपये)
  • 16GB RAM + 512GB Storage – 4499 yuan (तकरीबन 53,330 रुपये)

ऑनर 400 प्रो चाइना में कुल तीन वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके बेस मॉडल में 12जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 40 हजार रुपये के करीब है। इसी तरह मोबाइल का सबसे बड़ा वेरिएंट 53 हजार रुपये की रेंज में लाया गया है। Honor 400 Pro इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। चाइना में यह फोन Sea Breeze Blue, Quicksand Pink, Moonlight Silver और Magic Night Black कलर में बिकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here