
Vivo ने अपनी नई Vivo S30 सीरीज होम मार्केट में लॉन्च कर दी है। इसमें दो शानदार स्मार्टफोन Vivo S30 Pro Mini और Vivo S30 आए हैं। दोनों ही डिवाइस में दमदार स्पेसिफिकेशंस, आकर्षक डिजाइन और फ्लैगशिप-लेवल कैमरा सेटअप जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। आइए, आगे इन स्मार्टफोंस की खूबियां और कीमत विस्तार से जानते हैं।
Vivo S30 Pro Mini स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Vivo S30 Pro Mini में 6.31 इंच का 1.5K 8T LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स HBM ब्राइटनेस, और 4320Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करता है। इस स्क्रीन को Diamond Shield ट्रिपल ग्लास प्रोटेक्शन मिला है। इस फोन की मोटाई सिर्फ 7.99mm है और वजन 186 ग्राम है।
- प्रोसेसिंग: डिवाइस Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें MediaTek Dimensity 9300 Plus प्रोसेसर दिया गया है, जो Immortalis-G720 MC12 GPU के साथ आता है। इसमें LPDDR5x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज टेक्नोलॉजी दी गई है, जो तेज परफॉर्मेंस के बेस्ट है।
- कैमरा: फोटोग्राफी के लिए Vivo S30 Pro Mini फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP का Sony LYT 600 2x टेलीफोटो कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का Samsung JN1 सेंसर लगा है।
- बैटरी और चार्जिंग: बैटरी की बात करें तो फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
- अन्य: अन्य फीचर्स में USB Type-C 2.0 पोर्ट, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, LDAC और LHDC 5.0 ऑडियो सपोर्ट, IP69 वॉटर-डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग, NFC, X-axis हप्टिक मोटर और IR ब्लास्टर शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं।

Vivo S30 स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Vivo S30 में 6.67 इंच का 1.5K OLED BOE Q10 फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1600 निट्स HBM ब्राइटनेस और 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करता है। इस फोन की मोटाई 7.49mm है और वजन 192 ग्राम रखा गया है।
- प्रोसेसिंग: यह स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है और इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ Adreno 722 GPU दिया गया है। इसमें LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज तकनीक मिल जाती है।
- कैमरा: कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। जिसमें 50MP का Sony LYT700V प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP Sony IMX882 टेलीफोटो सेंसर लगा है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें भी 50MP का Samsung JN1 फ्रंट कैमरा मौजूद है।
- बैटरी और चार्जिंग: बैटरी के मामले में Vivo S30 फोन में भी 6500mAh की बैटरी है। जिसे 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
- अन्य: कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स में USB Type-C 2.0 पोर्ट, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, Wi-Fi 6 और 5, Bluetooth 5.4, LDAC, LHDC 5.0, NFC और IR ब्लास्टर शामिल हैं।

Vivo S30 सीरीज कीमत और उपलब्धता
Vivo S30 को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज 2,699 युआन (लगभग 32,015 रुपये) का है। वहीं, 12GB RAM+512GB स्टोरेज की कीमत 2,999 युआन (लगभग 35,560 रुपये) और 16GB RAM + 512GB की कीमत 3,299 युआन (लगभग 39,120 रुपये) रखी गई है।

Vivo S30 Pro Mini की शुरुआती कीमत 3,499 युआन (लगभग 41,500 रुपये) है जो इसके 12GB RAM + 256GB वैरियंट के लिए है। इसका 16GB RAM + 256GB स्टोरेज वर्जन 3,799 युआन (लगभग 45,035 रुपये) में उपलब्ध होगा। जबकि टॉप मॉडल 16GB RAM + 512GB स्टोरेज 3,999 युआन (लगभग 47,405 रुपये) का है।
इन दोनों मोबाइल्स की प्री-ऑर्डर बुकिंग चीन में आज से शुरू हो गई है और इनकी सेल आने वाले 6 जून से शुरू होगी।












