6100mAh बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है फोल्डेबल फोन Honor Magic V5, इसी महीने ले सकता है एंट्री

Join Us icon
Highlights

  • Magic V5 में 8-इंच की फोल्डेबल स्क्रीन दी जा सकती है।
  • इसमें 6,100mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है।
  • यह Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आ सकता है।

ऑनर इसी महीने अपने दमदार फोल्डेबल स्मार्टफोन Honor Magic V5 को लॉन्च कर सकता है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन इससे पहले ही लीक में फोन के स्पेसिफिकेशंस की डिटेल सामने आई है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि फोन को इसी महीने के अंत तक बाजार में उतारा जा सकता है। आइए, आगे आपको सामने आई जानकारी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Honor Magic V5 लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

  • टिप्स्टर के अनुसार, Honor के CEO Li Jian ने कंपनी के आने वाले डिवाइस के बारे में डिटेल्स शेयर की हैं।
  • बताया गया है कि इसी महीने जून के अंत तक आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन Honor Magic V5 आ सकता है।
  • स्मार्टफोन के साथ ही फ्लैगशिप स्मार्टवॉच का खुलासा भी हुआ है। यह वॉच मार्च में इंटरनेशनल मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुकी है और अब इसे जल्द ही चीन में पेश किया जा सकता है।
  • ऐसा माना जा रहा है कि यह Honor Watch 5 Ultra है। जिसे मार्च में ग्लोबल लेवल पर Titanium बिल्ड और ECG जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया था।
  • लीक के अनुसार इवेंट में नए ईयरफोन्स, टैबलेट्स और PCs भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Honor Magic V5 बैटरी साइज (लीक)

  • स्क्रीनशॉट इमेज में दी गई जानकारी के अनुसार टिप्स्टर Panda is Bald से पूछा गया था कि क्या Honor Magic V5 की बैटरी, Vivo X Fold 5 की बैटरी से बड़ी होगी। इसके जवाब में टिप्स्टर ने “大100” लिखा है। जिसका मतलब होता है “100mAh बड़ी”।
  • इससे उम्मीद है कि Honor Magic V5 में 6,100mAh की बैटरी हो सकती है।
  • अगर ऐसा होता है, तो यह अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला फोल्डेबल फोन बन सकता है।
  • बता दें कि CMIIT सर्टिफिकेशन में पहले ही यह खुलासा हो चुका है कि Magic V5 में 5,950mAh की रेटेड बैटरी होगी।

Honor Magic V5 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Honor Magic V5 में अंदर की ओर 8-इंच की फोल्डेबल स्क्रीन दी जा सकती है। जबकि बाहर की ओर 6.45-इंच की LTPO OLED 2K डिस्प्ले हो सकता है। दोनों ही डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकते हैं।
  • प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर: यह डिवाइस लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आने की उम्मीद है। जो परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों में बेहतरीन हो सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 15 पर आधारित MagicOS 9.0 पर काम कर सकता है।
  • कैमरा: फोटोग्राफी के लिए Honor Magic V5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा, एक अल्ट्रा-वाइड लेंस और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल किया जा सकता है।
  • अन्य फीचर्स: फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, वायरलेस चार्जिंग, सेटेलाइट मैसेजिंग और IPX8 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी दी जा सकती हैं।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here