लॉन्च से पहले ही सामने आ गई Nothing Phone (3) की कीमत और स्पेसिफिकेशंस, जानें लीक डिटेल्स

Join Us icon
Highlights

  • Nothing Phone (3) जुलाई में लॉन्च किया जाएगा।
  • इसकी शुरुआती कीमत $799 होने की उम्मीद है।
  • इसमें 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज हो सकता है।

यूनीक स्मार्टफोन निर्माता नथिंग ने कुछ दिन पहले ही कंफर्म किया है कि अगले महीने फ्लैगशिप Nothing Phone (3) लॉन्च किया जाएगा। जहां अभी ब्रांड की ओर से डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस सहित कीमत को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेटेस्ट लीक में ग्लोबल प्राइस और खूबियां शेयर की गई हैं। टिपस्टर सुधांशु अंभोरे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यह मोबाइल $799 में एंट्री ले सकता है और इसे दो स्टोरेज वैरियंट में लाया जा सकता है। आइए, आगे आपको आगामी Nothing Phone 3 से जुड़ी तमाम डिटेल बताते हैं।

Nothing Phone (3) की कीमत (लीक)

  • टिपस्टर के अनुसार, Nothing Phone (3) की शुरुआती कीमत $799 यानी इंडिया करेंसी अनुसार करीब 68,000 रुपये होगी। जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगा
  • दूसरे मॉडल बड़े मॉडल 16GB रैम और 512GB स्टोरेज को $899 यानी भारतीय रेट अनुसार करीब 76,000 रुपये में लाया जा सकता है।
  • जानकारी के मुताबिक अपकमिंग नथिंग फोन 3 ब्लैक और वाइट जैसे दो रंगों में लॉन्च होगा।
  • बता दें कि कीमत Nothing के CEO Carl Pei द्वारा पहले बताई है जानकारी जैसी हे लग रही है। जिसमें £800 प्राइस होने का हिंट दिया गया था।
  • हालांकि अमेरिकी डॉलर में प्राइसिंग यह संकेत देती है कि इस बार फोन की फुल US लॉन्चिंग हो सकती है।
  • बताया जा रहा है कि Nothing Phone (3) में ब्रांड की आइकॉनिक Glyph इंटरफेस को हटाकर एक कस्टमाइजेबल डॉट-मैट्रिक्स डिस्प्ले दिया जा सकता है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि होना बाकि है।

Nothing Phone (3) के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • डिस्प्ले: सामने आई लीक तस्वीरों के मुताबिक Nothing Phone (3) स्मार्टफोन में 6.77 इंच का बेहतरीन एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है इस पर 1080 * 2392 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 387PPI पिक्सल डेंसिटी मिलने की संभावना है इसके साथ ही फोन के बैक पर 2.5D ग्लास बैक कवर दिया जा सकता है।
  • चिपसेट: परफॉर्मेंस के लिए कंपनी द्वारा मोबाइल में स्नैपड्रैगन 7 एस जेन 3 चिपसेट मिलने की संभावना है। यह 4नैनोमीटर चिपसेट है। हालांकि यह चिपसेट मिलने की बात गलत साबित हो सकती है क्योंकि पूर्व मॉडल Phone (2) में स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट दिया गया था। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि आगामी फोन में और भी दमदार प्रोसेसर मिलेगा।
  • बैटरी और चार्जिंग: लीक में बताया गया है कि फोन में यूएसबी टाइप सी चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी और 50 वॉट वॉयरलेस पावर चार्जिंग की सुविधा दी जा सकती है इसके साथ ही 7.5 रिवर्स चार्जिंग भी मिलने की उम्मीद है।

बताते चलें कि फिलहाल मोबाइल को लेकर इतने ही स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। वहीं, आने वाले दिनों में ब्रांड द्वारा असल डिटेल्स भी रिवील होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here