स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ Honor Magic V5 हुआ लिस्ट, जानें गीकबेंच स्कोर

Join Us icon
Highlights

  • Honor Magic V5 में 8 इंच की इनर फोल्डेबल स्क्रीन दी जा सकती है।
  • डिवाइस में 6,100mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • यह 16GB तक रैम के साथ आ सकता है।

ऑनर का फ्लैगशिप Honor Magic V5 फोल्डेबल स्मार्टफोन कुछ दिनों से चर्चा में है। इसे लेकर कुछ लीक जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। इसे इसी महीने होम मार्केट चीन में एंट्री मिल सकती है। वहीं, लॉन्च से पहले फोन को बेंचमार्किंग प्लेटफार्म गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। जिसमें कई प्रमुख खूबियां देखने को मिलीं हैं। आइए, आपको लेटेस्ट लिस्टिंग और डिवाइस में मिलने वाले संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Honor Magic V5 गीकबेंच लिस्टिंग

  • ऑनर का आगामी फोल्डेबल फोन मैजिक वी5 गीकबेंच पर मॉडल नंबर MHG-AN00 के साथ देखा गया है।
  • लिस्टिंग के अनुसार डिवाइस में अब तक का सबसे तेज चिपसेट Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलने की बात सामने आई है।
  • बेंचमार्किंग प्लेटफार्म पर यह भी बताया गया है कि फोन में Adreno 830 जीपीयू मिलने की संभावना है।
  • बता दें कि लिस्टिंग में चिपसेट का असल नाम उजागर नहीं हुआ है लेकिन सीपीयू और जीपीयू डिटेल्स के अनुसार यह स्नैपड्रैगन 8 एलिट हो सकता है।
  • फोन में शानदार स्पीड प्रदान करने के लिए गीकबेंच पर बताया गया है कि यह 16GB तक रैम के साथ आ सकता है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो आगामी मोबाइल में एंड्रॉयड 15 की पेशकश की जा सकती है।
  • बेंचमार्क प्लेटफार्म स्कोर की बात करें तो सिंगल कोर में 2976 और मल्टी कोर में 8892 सामने आया है।

Honor Magic V5 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: रिपोर्ट्स के मुताबिक, Honor Magic V5 में 6.45 इंच का OLED कवर डिस्प्ले और 8 इंच की इनर फोल्डेबल स्क्रीन दी जा सकती है। दोनों डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
  • चिपसेट: डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप लगाया जा जा सकता है। जो गीकबेंच पर भी सामने आया है।
  • स्टोरेज और रैम: फोन में 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज होने की उम्मीद है।
  • बैटरी और चार्जिंग: Honor Magic V5 में 66W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,100mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
  • कैमरा: फोन के रियर कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।
  • अन्य: अन्य खूबियों के रूप में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IPX8 रेटिंग दी जा सकती है। इसके अलावा और भी कई फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here