50MP Selfie कैमरा फोन Vivo X200 FE हुआ लॉन्च, इसमें है 6500mAh बैटरी और 12GB RAM

Join Us icon

टेक ब्रांड वीवो ने आज अपनी होम मार्केट चीन में नया कैमरा फोन लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से Vivo X200 FE पेश कर दिया गया है जो 50MP Selfie Camera से लैस होकर है। इसके बैक पैनल पर भी 50MP telephoto लेंस लगाया गया है। यह नया वीवो 5जी फोन 12GB RAM और MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर की ताकत से लैस है जिसकी फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo X200 FE कैमरा

वीवो एक्स200एफई स्मार्टफोन अपनी सीरीज के अन्य मोबाइल्स की तरह ही ताकतवर कैमरा के साथ पेश किया गया है। इस 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगा है। मोबाइल के बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है। इसके लिए कंपनी ने Carl Zeiss Sony IMX921 लेंस का इस्तेमाल किया है।

रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.65 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल super telephoto लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल ultra-wide-angle भी मिलता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो 5जी फोन मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

Vivo X200 FE प्राइस

वीवो एक्स200 एफई को चीन में ऑफिशियल किया गया है। इस मोबाइल कंपनी ने फिलहाल 12जीबी रैम पर पेश किया है जो अलग अलग स्टोरेज वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी की ओर से फिलहाल इस वीवो 5जी फोन की कीमत अनाउंस नहीं की गई है, इसके सामने आते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा। चाइना में यह मोबाइल Black, Pink, Yellow और Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Vivo X200 FE स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.31″ 1.5K AMOLED Display
  • MediaTek Dimensity 9300+
  • 12GB RAM + 512GB Storage
  • 12GB Expandable RAM
  • 6,500mAh Battery
  • 90W Fast Charging

डिस्प्ले

वीवो एक्स200 एफई 5जी फोन 2640 × 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.31-इंच 1.5के स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 460ppi पिक्सल डेनसिटी सपोर्ट करती है। इस मोबाइल को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया गया है।

परफॉर्मेंस

Vivo X200 FE स्मार्टफोन एंडरॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो Funtouch OS 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के​ लिए इस मोबाइल में मीडियाटेक का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 9300+ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 3.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी

चाइना में यह वीवो 5जी फोन 12जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। स्मार्टफोन में एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी भी दी गई है जो फिजिकल रैम में 12जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 24GB RAM (12जीबी+12जीबी) की ताकत देती है। यह मोबाइल LPDDR5X RAM + 512GB UFS3.1 Storage सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए Vivo X200 FE 5G फोन को तगड़ी 6,500एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

vivo X200 FE Price
Rs. 54,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here