30 हजार रुपये से कम में Realme 5G मोबाइल फोन, यहां देखें प्राइस लिस्ट और फीचर

Join Us icon

Realme के मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन्स आकर्षक डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और एडवांस कैमरा सिस्टम के साथ आते हैं। अगर आप भी रियलमी के फैन हैं और 30,000 रुपये से कम की बजट में एक अच्छा 5जी स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो फिर बिल्कुल सही जगह पर हैं। 30,000 रुपये से कम में Realme 5G फोन उन यूजर्स के लिए बढ़िया हैं, जो तेज कनेक्टिविटी, अच्छी डिस्प्ले क्वालिटी और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। इस आर्टिकल में हम realme P4 Pro 5G, Realme 14 Pro Plus, Realme P3 Ultra, Realme GT 6T, Realme 14 Pro, Realme 13 Pro Plus और Realme 12 Pro जैसे फोन के बारे में जानेंगे, जो 30000 रुपये से कम की कीमत में उपलब्ध हैं।

रियलमी 5जी फोन प्राइस लिस्ट (2025)

रियलमी 5G फोनप्राइस 
realme P4 Pro 5G24,999 रुपये (8GB+128GB)
Realme 14 Pro Plus 5G29,999 रुपये (8GB+128GB)
Realme P3 Ultra 5G26,999 रुपये (12GB+256GB)
Realme GT 6T 5G26,999 रुपये (8GB+256GB)
Realme 14 Pro 5G26,999 रुपये (8GB+256GB)
Realme 13 Pro Plus 5G25,999 रुपये (8GB+256GB)
Realme 12 Pro 5G27,890 रुपये (12GB+256GB)

 * यह प्राइस खबर लिखे जाने के समय की है। इसकी कीमत घट और बढ़ सकती है। 

realme P4 Pro 5G

realme P4 Pro 5G के शुरुआती 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत 24,999 रुपये है। इसके अलावा, 8GB+256GB और 12GB+256GB वैरियंट की कीमत क्रमशः 26,999 रुपये और 28,999 रुपये है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, दमदार 7000mAh बैटरी और हाई-परफॉर्मेंस कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है और यह IP69 रेटिंग के साथ आता है।

realme P4 Pro 5G

स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.8 इंच (17.27 cm) AMOLED (कर्व्ड), 1280×2800 पिक्सल (FHD+), 144Hz रिफ्रेश रेट, गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, पंच-होल, बेजल-लेस डिजाइन
  • सॉफ्टवेयर: Android v15 पर आधारित ओएस
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4, ऑक्टा-कोर (2.8 GHz सिंगल कोर + 2.4 GHz ट्राई कोर + 1.8 GHz क्वाड कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 8GB/12GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (नॉन-एक्सपैंडेबल)
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड एंगल प्राइमरी + 8MP अल्ट्रा-वाइड, LED फ्लैश, 4K @60fps
  • फ्रंट कैमरा: 50MP वाइड एंगल, 4K @60fps
  • बैटरी: 7000mAh, 80W अल्ट्रा चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, डुअल नैनो सिम, Wi-Fi, Bluetooth v5.4, NFC, IP69 डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट

क्यों खरीदें

  •  144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले।
  •  7000mAh बैटरी और 80W अल्ट्रा चार्जिंग।
  •  50MP फ्रंट और रियर कैमरा।
  •  Snapdragon 7 Gen 4 गेमिंग और हैवी टास्क के लिए पावरफुल।

क्यों न खरीदें

  •  नॉन-एक्सपैंडेबल स्टोरेज।

Realme 14 Pro Plus

रियलमी 14 प्रो प्लस (Realme 14 Pro Plus) प्रीमियम मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन है। इस समय फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 29,999 रुपये है। फोन में 6.83 इंच OLED कर्व्ड डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप (3x ऑप्टिकल जूम) कैमरा है। इसके अलावा, आपको फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 8GB/12GB रैम, 512जीबी तक स्टोरेज, 6000mAh बैटरी और 80W सुपर VOOC चार्जिंग का सपोर्ट है।

Realme 14 Pro Plus

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.83 इंच (17.35 cm) OLED (कर्व्ड), 1272×2800 px (FHD+), 120Hz, पंच-होल, गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन
  • सॉफ्टवेयर: Android v15, Realme UI
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3, ऑक्टा-कोर (2.5 GHz सिंगल कोर + 2.4 GHz ट्राई कोर + 1.8 GHz क्वाड कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 8GB/12GB रैम, 128GB/256GB/512GB स्टोरेज (नॉन-एक्सपैंडेबल)
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 50MP पेरिस्कोप (120x डिजिटल जूम, 3x ऑप्टिकल जूम), ट्रिपल LED फ्लैश, 4K @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 32MP वाइड एंगल, 4K @30fps
  • बैटरी: 6000mAh, 80W सुपर VOOC चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), IP65 डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

क्यों खरीदें

  • टिकाऊ डिजाइन और स्मूथ परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
  • विश्वसनीय ट्रिपल कैमरा सेटअप, खासकर 50MP पेरिस्कोप लेंस के साथ।
  • 6000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

क्यों न खरीदें

  • कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स है।
  • आउटडोर डिस्प्ले विजिबिलिटी औसत है।

Realme P3 Ultra

रियलमी पी3 अल्ट्रा (Realme P3 Ultra) के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर इस समय 26,999 रुपये है। यह स्लीक मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन है। फोन में आपको 6.83 इंच AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट का साथ मिलता है। इसके अलावा, फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। फोन में MediaTek Dimensity 8350 Ultra प्रोसेसर और 8GB/12GB रैम दी गई है, वहीं 6000mAh बैटरी और 80W सुपर VOOC चार्जिंग सपोर्ट है।

Realme P3 Ultra

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.83 इंच (17.35 cm) AMOLED (कर्व्ड), 1272×2800 px (FHD+), 120Hz, पंच-होल, गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन
  • सॉफ्टवेयर: Android v15, Realme UI
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 8350 Ultra, ऑक्टा-कोर (3.35 GHz सिंगल कोर + 3.2 GHz ट्राई कोर + 2.2 GHz क्वाड कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 8GB/12GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (नॉन-एक्सपैंडेबल)
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड + 8MP अल्ट्रा-वाइड, LED फ्लैश, 4K @60fps
  • फ्रंट कैमरा: 16MP वाइड एंगल, Full HD @60fps
  • बैटरी: 6000mAh, 80W सुपर VOOC चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), IP65 डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

क्यों खरीदें

  • स्लीक और लाइटवेट डिजाइन है।
  • MediaTek Dimensity 8350 Ultra के साथ सॉलिड परफॉर्मेंस मिलता है।
  • विश्वसनीय कैमरा सेटअप और 4K@60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है।
  • 6000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।

क्यों न खरीदें

  • डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस में सुधार की गुंजाइश।
  • सीमित सॉफ्टवेयर सपोर्ट।

Realme GT 6T

रियलमी जीटी 6टी (Realme GT 6T) की बात करें, तो यह एक परफॉर्मेंस-सेंट्रिक मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन है। इस फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत अमेजन पर 26,999 रुपये है। फोन में डिस्प्ले को देखें, तो इसमें आपको 6.78 इंच LTPO AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके अलावा, फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Plus Gen 3 प्रोसेसर, 8GB/12GB रैम, 5500mAh बैटरी और 120W सुपर VOOC चार्जिंग सपोर्ट है।

Realme GT 6T

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.78 इंच (17.22 cm) LTPO AMOLED (कर्व्ड), 1264×2780 px (FHD+), 120Hz, पंच-होल, गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन
  • सॉफ्टवेयर: Android v14, Realme UI
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7 Plus Gen 3, ऑक्टा-कोर (2.8 GHz सिंगल कोर + 2.6 GHz क्वाड कोर + 1.9 GHz ट्राई कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 8GB/12GB रैम, 128GB/256GB/512GB स्टोरेज (नॉन-एक्सपैंडेबल)
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड (20x डिजिटल जूम) + 8MP अल्ट्रा-वाइड, डुअल LED फ्लैश, 4K @60fps
  • फ्रंट कैमरा: 32MP वाइड एंगल, 4K @30fps
  • बैटरी: 5500mAh, 120W सुपर VOOC चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), IP65 डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

क्यों खरीदें

  • Snapdragon 7 Plus Gen 3 के साथ तेज परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
  • LTPO AMOLED डिस्प्ले शानदार और पढ़ने योग्य है।
  • डेलाइट में अच्छा प्राइमरी कैमरा परफॉर्मेंस मिलता है।
  • 120W फास्ट चार्जिंग के साथ अच्छी बैटरी लाइफ है।

क्यों न खरीदें

  • डिजाइन सामान्य है।
  • टेलीफोटो लेंस की कमी है।

Realme 14 Pro

रियलमी 14 प्रो (Realme 14 Pro)मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन है। फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 26,999 रुपये है। फोन में 6.77 इंच OLED कर्व्ड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी और 2MP मोनो कैमरा शामिल है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 Energy प्रोसेसर और 8GB रैम दी गई है, वहीं 6000mAh बैटरी 45W सुपर VOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Realme 14 Pro

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.77 इंच (17.2 cm) OLED (कर्व्ड), 1080×2392 px (FHD+), 120Hz, पंच-होल
  • सॉफ्टवेयर: Android v15, Realme UI
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300 Energy, ऑक्टा-कोर (2.5 GHz क्वाड कोर + 2 GHz क्वाड कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 8GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (नॉन-एक्सपैंडेबल)
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड (20x डिजिटल जूम) + 2MP मोनो, ट्रिपल LED फ्लैश, 4K @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 16MP वाइड एंगल, Full HD @30fps
  • बैटरी: 6000mAh, 45W सुपर VOOC चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), IP69 डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

क्यों खरीदें

  • स्टाइलिश डिजाइन और IP69 डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग मिलती है।
  • 6000mAh की बड़ी बैटरी लंबे समय तक उपयोग के लिए आदर्श है।
  • वाइब्रेंट और ब्राइट OLED डिस्प्ले।

क्यों न खरीदें

  • अल्ट्रा-वाइड कैमरा की कमी है।
  • कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स हैं।

Realme 13 Pro Plus

Realme 13 Pro Plus फोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर इस समय 25,999 रुपये है। फोन में 6.7 इंच OLED कर्व्ड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसके रियर में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप (3x ऑप्टिकल जूम) कैमरा है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर, 8GB/12GB रैम, 5200mAh बैटरी और 80W सुपर VOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Realme 13 Pro Plus

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.7 इंच (17.02 cm) OLED (कर्व्ड), 1080×2412 px (FHD+), 120Hz, पंच-होल, गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन
  • सॉफ्टवेयर: Android v14, Realme UI 5.0
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2, ऑक्टा-कोर (2.4 GHz क्वाड कोर + 1.95 GHz क्वाड कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 8GB/12GB रैम, 256GB/512GB स्टोरेज (नॉन-एक्सपैंडेबल)
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड (6x डिजिटल जूम) + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 50MP पेरिस्कोप (120x डिजिटल जूम, 3x ऑप्टिकल जूम), LED फ्लैश, 4K @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 32MP वाइड एंगल, स्क्रीन फ्लैश, 4K @30fps
  • बैटरी: 5200mAh, 80W सुपर VOOC चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), IP65 डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

क्यों खरीदें

  • प्रीमियम डिजाइन और वाइब्रेंट OLED डिस्प्ले है।
  • AI के साथ वर्सटाइल ट्रिपल कैमरा सेटअप है।
  • 80W फास्ट चार्जिंग के साथ अच्छी बैटरी लाइफ है।

क्यों न खरीदें

  • प्रोसेसर परफॉर्मेंस में सुधार की गुंजाइश।
  • केवल दो साल के मेजर OS अपडेट्स।

Realme 12 Pro

रियलमी 12 प्रो (Realme 12 Pro) 30 हजार रुपये की रेंज में आने एक 5G स्मार्टफोन है। फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत अमेजन पर 27,890 रुपये हैं। यह स्मार्टफोन लग्जरी वॉच-इंस्पायर्ड डिजाइन के साथ आता है। फोन में 6.7 इंच AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। कैमरा की बात करें, तो इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP टेलीफोटो (2x ऑप्टिकल जूम) कैमरा है। फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर और 8GB/12GB रैम, 5000mAh बैटरी और 67W सुपर VOOC चार्जिंग सपोर्ट है।

Realme 12 Pro

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.7 इंच (17.02 cm) AMOLED (कर्व्ड), 1080×2412 px (FHD+), 120Hz, पंच-होल
  • सॉफ्टवेयर: Android v14, Realme UI 5.0
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1, ऑक्टा-कोर (2.2 GHz क्वाड कोर + 1.8 GHz क्वाड कोर)
  • रैम/स्टोरेज: 8GB/12GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज (नॉन-एक्सपैंडेबल)
  • रियर कैमरा: 50MP वाइड + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 32MP टेलीफोटो (10x डिजिटल जूम, 2x ऑप्टिकल जूम), LED फ्लैश, 4K @30fps
  • फ्रंट कैमरा: 16MP वाइड एंगल, Full HD @30fps
  • बैटरी: 5000mAh, 67W सुपर VOOC चार्जिंग, USB Type-C
  • अन्य: 5G, नैनो सिम (SIM1+SIM2), IP65 डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

क्यों खरीदें

  • प्रीमियम लग्जरी वॉच-इंस्पायर्ड डिजाइन है।
  • 32MP टेलीफोटो कैमरा शानदार जूम फोटोग्राफी देता है।
  • 67W सुपर VOOC चार्जर बॉक्स में शामिल।
  • AMOLED डिस्प्ले वाइब्रेंट और स्मूथ विजुअल्स प्रदान करता है।

क्यों न खरीदें

  • डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस में सुधार की गुंजाइश।
  • प्रोसेसर इस प्राइस रेंज में बेहतर हो सकता था।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here