
रियलमी कंपनी इस सप्ताह इंडिया में अपनी ‘नंबर सीरीज’ का नया स्मार्टफोन realme 16T लेकर आ रही है। यह 5जी फोन 22 मई को भारत में लॉन्च होगा। मोबाइल के मार्केट में आने से पहले ही आज रियलमी 16टी इंडिया प्राइस सामने आ गया है। लीक में इस अपकमिंग रियलमी 5जी फोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स और उनकी कीमत शेयर की गई है जिसके अनुसार realme 16T 30 हजार से कम का 5G फोन होगा।
realme 16T 5G प्राइस
realme 16T 5G फोन की कीमत टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा इंटरनेट पर शेयर की गई है। लीक के अनुसार यह अपकमिंग रियलमी 5जी फोन तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लाया जाएगा। सामने आई डिटेल्स के अनुसार रियलमी 16टी 29,999 रुपये का फोन होगा। यह मोबाइल का स्टार्टिंग प्राइस होगा जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage दिए जाने की बात सामने आई है। यह बेस वेरिएंट होगा।
लीक के अनुसार यह 8GB RAM वाला 5G फोन दो स्टोरेज ऑप्शन्स में लाया जाएगा जिनमें 128GB और 256GB स्टोरेज मिलेगी। इस 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 31,999 रुपये और 256जीबी मेमोरी वाले फोन वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये बताई गई है। कंपनी द्वारा शेयर की जा चुकी realme 16T की स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए लीक हुआ फोन प्राइस कुछ महंगा नज़र आ रहा है। बहरहाल स्मार्टफोन की पुख्ता कीमत के लिए 22 मई का इंतजार करना होगा।
realme 16T 5G कैमरा
अपकमिंग रियलमी 16टी 5जी फोन को कंपनी ने सेग्मेंट का पहला सेल्फी मिरर वाला फोन कहा है। इस फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप लगा है और इसी में Selfie Mirror भी फिट किया गया है। यह एक convex लेंस है जिसमें खुद को देखकर मोबाइल के बैक कैमरा से ही सेल्फी खींची जा सकती है। ब्रांड के मुताबिक इसमें AI Popout Collage के साथ ही कई एआई कैमरा मोड भी मिलेंगे।
realme 16T 5G में कंपनी ने LumaColor IMAGE Engine का इस्तेमाल किया है जो लो-लाइट कंडीशन में भी बेहतर एक्सपोज़र प्रदान करता है। मोबाइल के डुअल रियर कैमरा सेअअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है जो Sony IMX852 सेंसर है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस मिल सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 16टी 5जी फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
realme 16T 5G बैटरी
रियलमी 16टी 5जी फोन की बैटरी इसकी सबसे बड़ी खूबी बनेगी। कंपनी की ओर से घोषणा की जा चुकी है कि यह अपकमिंग रियलमी 5जी फोन ताकतवर 8000mAh battery के साथ लॉन्च किया जाएगा। रियलमी का कहना है कि फुल चार्ज के बाद यह लगातार 3 दिन तक बिना रूके काम कर सकती है। इस दौरान फोन में नॉन-स्टॉप 14 घंटे तक मोबाइल गेम भी खेले जा सकते हैं।
realme 16T 5G फोन 7 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आएगा। यानी 84 महीनों तक इस मोबाइल की बैटरी हेल्थ 80% से अधिक ही रहेगा। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। रियलमी 16टी 5जी में रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी जिसके चलते इस रियलमी स्मार्टफोन से दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकेंगे।
realme 16T 5G स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी के अपकमिंग फोन realme 16T को MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर लाया जा सकता है। यह मोबाइल सीपीयू 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। उम्मीद है कि इस मोबाइल में यूजर्स को LPDDR4x RAM मिलेगी। यह रियलमी स्मार्टफोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा जिसपर 1200nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसमें IP69 Pro रेटिंग मिलेगी। realme 16T 5G की फुल स्पेसिफिकेशन्स के लिए 22 मई का इंतजार करना होगा।












