100x Zoom वाले कैमरा के साथ इंडिया में लॉन्च होगा Vivo X200 FE! इसमें मिलेगी 6,500mAh बैटरी

Join Us icon

वीवो ने बीते सप्ताह ही बता दिया था कि वह इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन Vivo X200 FE लेकर आ रही है। वहीं आज कंपनी ने इस मोबाइल की फोटो के साथ ही कई अहम स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर कर दी है। वीवो एक्स200 एफई कुछ ​ही दिनों पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ था और अब ब्रांड द्वारा सार्वजनिक की गई डिटेल्स इसे ग्लोबल मॉडल जैसी ही बता रही है। यानी यह अपकमिंग वीवो स्मार्टफोन कॉम्पैक्ट डिजाइन में पावरफुल परफॉर्मेंस प्रदान करने वाला है।

वीवो एक्स200 एफई की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.31″ 1.5K AMOLED Display
  • MediaTek Dimensity 9300+
  • 50MP Triple Camera
  • 6,500mAh Battery
  • 90W Fast Charging

Vivo X200 FE का कैमरा

वीवो एक्स200एफई में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगा है। बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Carl Zeiss Sony IMX921 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही एफ/2.65 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल super telephoto लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल ultra-wide-angle भी मिलता है।

Vivo X200 FE की डिस्प्ले

वीवो एक्स200 एफई 5जी फोन 2640 × 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.31-इंच 1.5के स्क्रीन पर बनाया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एमोलेड पैनल पर डिजाइन की गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 460ppi पिक्सल डेनसिटी सपोर्ट करती है। इस मोबाइल को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया गया है। डिवाइस में अल्ट्रा-स्लीम डिजाइन मिलेगा और इसकी थिकनेस सिर्फ 7.99mm की होगी।

Vivo X200 FE की परफॉर्मेंस

Vivo X200 FE स्मार्टफोन एंडरॉयड 15 पर लाया जाएगा जो Funtouch OS 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के​ लिए इस मोबाइल में मीडियाटेक का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 9300+ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0GHz से लेकर 3.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

Vivo X200 FE India launch confirmed microsite goes live

Vivo X200 FE की बैटरी

पावर बैकअप के लिए Vivo X200 FE 5G फोन को तगड़ी 6,500एमएएच बैटरी से लैस कर इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

Vivo X200 FE इंडिया लॉन्च टाइमलाइन

कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन वीवो एक्स200 एफई को टीज़ कर दिया है। ब्रांड की ओर से फिलहाल फोन लॉन्च डेट पर से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन यह बात पुख्ता है कि Vivo X200 FE जुलाई में इंडिया में लॉन्च होगा। अब देखना यह है कि कंपनी तारीख की घोषणा कब करेगी। हमारा अनुमान है कि यह वीवो फोन महीने के दूसरे या तीसरे हफ्ते में अनाउंस किया जा सकता है।

vivo X200 FE Price
Rs. 54,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here