
रियलमी ने पिछले सप्ताह इंडिया में अपनी ‘पी4’ सीरीज को पेश किया था। इसके तहत realme P4 और realme P4 Pro लॉन्च किए गए थे। सीरीज का बेस मॉडल रियलमी पी4 आज से देश में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। शुरुआती सेल में अपने फैंस के लिए कंपनी इस 5जी मोबाइल फोन पर पूरे 3,500 रुपये का डिस्काउंट पाने का मौका दे रही है जिसके बाद यह स्मार्टफोन 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। realme P4 5G प्राइस, ऑफर्स, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
| realme P4 5G | लॉन्च प्राइस | ऑफर | इफेक्टिव प्राइस |
| 6GB RAM + 128GB Storage | ₹18,499 | ₹2,500 + ₹1,000 | ₹14,999 |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹19,499 | ₹2,500 + ₹1,000 | ₹15,999 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹21,499 | ₹2,500 + ₹1,000 | ₹17,999 |
रियलमी पी4 5जी फोन 18,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इस मोबाइल पर कंपनी 2,500 रुपये का बैंक ऑफर और 1,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है जिसे मिलाकर कुल 3,500 रुपये तक की छूट पाई जा सकती है। कंपनी वेबसाइट रियलमी इंडिया सहित शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर से भी फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।
बैंक ऑफर की बात करें तो 20 से भी ज्यादा बैंकों के ग्राहक यह 2,500 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं। कंपनी ने देश में मौजूद लगभग सभी बड़े बैंक्स को लिस्ट में शामिल किया है। वहीं अच्छी बात यह भी है कि यह छूट क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड दोनों से पेमेंट करने पर प्राप्त होगी। यह realme 5G फोन डिस्काउंट के साथ खरीदने या स्कीम की विस्तृत जानकारी व बैंक्स की लिस्ट पढ़ने के लिए (यहां क्लिक करें)

अगर बात करें कि realme P4 5G फोन खरीदना चाहिए या नहीं तो, इस मोबाइल में 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। हाई रिफ्रेश रेट के चलते डिस्प्ले पर स्क्रॉलिंग मूवमेंट स्मूद लगेगी और गेम खेलते वक्त ग्राफिक्स ज्यादा रिस्पांसिव मिलेगी। वहीं हाई ब्राइटनेस धूप में भी डिस्प्ले पर मौजूद कंटेंट आसानी से देखा जा सकेगा।
यह मोबाइल Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट पर काम करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 7,75,973 आ चुका है। इसके साथ ही मोबाइल में 7000mm2 वैपर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है जो हैवी गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा। प्राइस रेंज को देखते हुए फोन में सही परफॉर्मेंस पावर मिल सकती है जो गेमिंग के लिए भी आदर्श होगी।
यह रियलमी का बड़ी बैटरी वाला फोन है जिसे 7,000mAh बैटरी दी गई है। टेस्टिंग में इसका PCmark Battery बेंचमार्क स्कोर 17 घंटे, 22 मिनट का आया है। यह इंडियन मार्केट में मौजूद 15 से 20 हजार की रेंज वाले स्मार्टफोंस में सबसे ज्यादा है। वहीं कंपनी का दावा है कि इसमें 5 साल की बैटरी हेल्थ मिलेगी। यह मोबाइल 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है जिसने टेस्टिंग के दौरान 59 मिनट में फोन को 20% से 100% चार्ज किया है।

फोटोग्राफी के लिए realme P4 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। गौरतलब है कि फोन में HyperVision AI Chip लगाई गई है जो बेहतर विजुअल ग्राफिक्स देने में मदद करेगी।
रियलमी पी4 5जी फोन IP65+IP66 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। हमें फोन की आईपी रेटिंग कुछ कम लगी। प्राइस रेंज को देखते हुए मोबाइल में IP69 या IP68 रेटिंग दी जा सकती थी। मोबाइल की अन्य स्पेसिफिकेशन्स बजट के हिसाब से सही है। डिस्प्ले, बैटरी और परफॉर्मेंस में यह मोबाइल आपको काम आ सकता है। वहीं कैमरा में पेरिस्कोप टेलीफोटो या फिर मैक्रो लेंस की कमी खल सकती है।

अगर आप सिर्फ बड़ी बैटरी के लिए नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो POCO M7 Pro और realme 14x दो ऐसे स्मार्टफोन हैं जो 15 हजार रुपये से कम प्राइस में रियलमी पी4 से बेहतर पीसीमार्क बैटरी स्कोर अचीव कर चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि पोको एम7 प्रो में 5,110mAh और रियलमी 14एक्स में 6,000mAh बैटरी लगी है। यह realme P4 5G से छोटी है लेकिन फिर भी टेस्टिंग के दौरान इनका स्कोर क्रमश: 17 घंटे, 46 मिनट और 22 घंटे, 41 मिनट आया है।
वहीं 17,999 रुपये में OPPO K13 5G फोन 7,000एमएएच बैटरी के साथ रियमली पी4 को सीधी टक्कर देता है।
अगर आप बड़ी और ब्राइट स्क्रीन वाला फोन परचेज करना चाह रहे हैं तो रियलमी पी4 5जी के ही बजट में Infinix GT 30 और Moto G86 Power को कंसीडर किया जा सकता है। इन दोनों में ही 4500nits ब्राइटनेस वाली AMOLED स्क्रीन दी गई है। वहीं इनफिनिक्स जीटी 30 में यूजर्स को 144Hz ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलता है।













