
Vivo ने ग्लोबल बाजार नाइजीरिया में अपनी Y-सीरीज का नया बजट 4G स्मार्टफोन Vivo Y21d लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे कम कीमत में दमदार डिवाइस ढूंढ रहे ग्राहकों को लुभाने के लिए बनाया है। आइए जानते हैं Vivo Y21d 4G के फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत कैसी है।
Vivo Y21d स्मार्टफोन में 6.68-इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। जिसका रिजॉल्यूशन 1608 × 720 पिक्सल का है।इस पर 90Hz रिफ्रेश रेट, 1000निट्स पीक ब्राइटनेस (HBM), 83% NTSC कलर गमट और 264 PPI पिक्सल डेंसिटी का सपोर्ट मिल जाता है। परफॉरमेंस के लिए मोबाइल में T7225 प्रोसेसर मिलता है जो 12nm प्रोसेस पर बना है। इसमें ऑक्टा-कोर CPU है जिसमें 2 × 1.8GHz और 6 × 1.8GHz कोर मौजूद हैं।
फोन को तीन स्टोरेज वैरियंट में एंट्री दी गई है। जिसमें 4GB+128GB, 6GB+128GB और 6GB+256GB शामिल हैं। इसमें LPDDR4X RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज तकनीक का उपयोग हुआ है। साथ ही इसमें वर्चुअल RAM एक्सपेंशन (6GB तक) और माइक्रो SD कार्ड से 2TB तक स्टोरेज भी बढ़ाया जा सकता है। यह Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 पर रन करता है।

कैमरे की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर (f/1.8, OIS) और 0.08MP सेकेंडरी सेंसर लगा है। वहीं, फ्रंट में 5MP कैमरा (f/2.2) लेंस है। कैमरा फीचर्स में नाइट, पोर्ट्रेट, प्रो, स्लो-मो, टाइम-लैप्स, पैनोरमा, डाक्यूमेंट्स, 50MP मोड, लाइव फोटो, वीडियो और अंडरवॉटर फोटोग्राफी जैसी खूबियां हैं।
Vivo Y21d में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फ्लैशचार्ज सपोर्ट से लैस है। कंपनी का इस बैटरी को लेकर दावा है कि यह बैटरी 0–50% तक सिर्फ 38 मिनट में चार्ज हो सकती है। ब्रांड का कहना है कि यह बैटरी 1600 चार्ज साइकल्स तक चल सकती है यानी लगभग 5 साल की लाइफ मिल सकती है। बैकअप के मामले में कंपनी का दावा है कि यह फोन 6.8 दिन का स्टैंडबाय, 21.6 घंटे YouTube प्लेबैक और 19 घंटे TikTok प्लेबैक दे सकता है।
Vivo Y21d का डिजाइन स्लिम क्वाड-कर्व्ड है और इसमें कंपोजजिट प्लास्टिक बैक कवर लगाया गया है। इसका साइज 166.14 × 77.01 × 8.39mm और वजन 209 ग्राम रखा गया है। फोन की सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं जो 400% वॉल्यूम बूस्ट तक सपोर्ट दे सकते हैं। साथ ही इसमें कई सारे ऑडियो और वीडियो फॉर्मेट्स का सपोर्ट भी दिया जा रहा है।
Vivo Y21d को दो कलर ऑप्शन Jade Green और Coral Red में लॉन्च किया गया है। यह फोन IP68 और IP69+ रेटिंग के साथ आता है, यानी यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट है।
कंपनी ने आधिकारिक कीमत अभी वेबसाइट पर घोषित नहीं की है, लेकिन सभी स्पेक्स लिस्टेड हैं। वहीं, कुछ रिटेलर्स ने इसकी कीमत बता दी है। जो आप नीचे देख सकते हैं:
- 4GB + 128GB स्टोरेज -199,800 NGN (लगभग 11,773 रुपये)
- 6GB + 128GB स्टोरेज – 219,800 NGN (लगभग 12,951 रुपये)
- 6GB + 256GB स्टोरेज – 239,800 NGN (लगभग 14,130 रुपये)
Vivo Y21d का मुकाबला मार्केट में Tecno Pova 7 5G, Infinix Note 50s और Redmi 15 मोबाइल फोंस से हो सकता है। हालांकि इसकी बड़ी बैटरी, बढ़िया डिस्प्ले और अंडरवॉटर फोटोग्राफी जैसे फीचर्स इसे इन सब से आगे रख सकते हैं।
यदि आप एक बजट 4जी फोन लेना चाहते हैं जिसमें बड़ी बैटरी लाइफ, डस्ट- वाटर रेसिस्टेंट बॉडी और अच्छे कैमरा फीचर्स हों तो Vivo Y21d अच्छा विकल्प माना जा सकता है। हालांकि अगर आपको 5जी तकनीक चाहिए और परफॉरमेंस भी दमदार पसंद है तो अन्य विकल्प भी देखे जा सकते हैं।









