
Oppo जल्द ही अपनी नई फ्लैगशिप Find X9 सीरीज को चीन में पेश करने वाला है। वहीं, लॉन्च से पहले कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके डिजाइन और कलर ऑप्शंस से पर्दा उठा दिया है। बता दें कि लाइनअप में Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro स्मार्टफोंस 16 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होंगे। इसके साथ ही ग्लोबल लॉन्च भी किया जाएगा। यानी भारत सहित अन्य देशों में भी यह श्रृंखला आ सकती है। आइए, आगे फोंस को लेकर लेटेस्ट अपडेट जानते हैं।
कलर्स की बात करें तो Oppo Find X9 सीरीज में एक Frost White कलर ऑप्शन मिलेगा। जो डिवाइस को ग्लास जैसी टेक्सचर देने के लिए विशेष वेलवेट सैंडिंग प्रोसेस के साथ बनाया गया है। इसके अलावा, Velvet Red और Velvet Titanium कलर वैरियंट भी पेश होंगे। जिसकी झलक आप नीचे स्लाइड एल्बम में देख सकते हैं। बता दें कि Velvet Red में ग्लास टेक्सचर के साथ मेटल की चमक देखी जा सकती है। जबकि Velvet Titanium में मेटैलिक शाइन और स्किन-फ्रेंडली वेवेल्टी फील दिया गया है। ये प्रीमियम कलर ऑप्शंस Oppo Find X9 और प्रो मॉडल्स में मिलेंगे।
डिवाइस के डिजाइन में squaricle कैमरा मॉड्यूल नजर आता है, जिसमें चार कैमरा सेंसर और रिंग LED लाइट मौजूद है। इसके राइट साइड में वॉल्यूम और पावर बटन हैं। जबकि लेफ्ट साइड में भी एक बटन मौजूद है। यह डिजाइन ग्राहकों को प्रीमियम लग सकता है।
Oppo Find X9 सीरीज में नया MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जाएगा। जिसे OPPO के Trinity Engine के साथ ऑप्टिमाइज किया गया है। यह चिपसेट हाई परफॉरमेंस के साथ पावर एफिशिएंसी प्रदान कर सकता है। यह फोंस Android 16 आधारित ColorOS 16 पर रन करेंगे। डिस्प्ले में कंपनी की नई Tianma Bright Eye प्रोटेक्शन स्क्रीन होगी। जो हानिकारक ब्लू लाइट को सिर्फ 4.7% तक कम कर सकती है और 3600निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट दे सकती है।
बैटरी के मामले में Oppo Find X9 में 7,025mAh और Find X9 Pro में 7,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। कैमरा सेटअप भी शानदार मिलने की बात कंफर्म हो गई है। जहां Pro मॉडल में LYT-828 सेंसर, 200MP अल्ट्रा-क्लियर टेलीफोटो लेंस, Hasselblad 8K Ultra HD फोटो फीचर और नया LUMO सुपर-पिक्सल इंजन मिलेगा। इसके साथ प्रो मॉडल के लिए Hasselblad के साथ मिलकर कस्टम इमेजिंग किट भी पेश की जाएगी।
Oppo Find X9 सीरीज आने वाले फ्लैगशिप Samsung Galaxy S26 और लेटेस्ट लॉन्च हुई Xiaomi 17 सीरीज के स्मार्टफोंस से मुकाबला कर सकती है। Oppo Find X9 Pro में मिलने वाला 200MP टेलीफोटो कैमरा, बड़ी बैटरी और एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी इसे आगे रख सकता है। जबकि बेस मॉडल मॉडल भी अपने प्रीमियम डिजाइन और परफॉरमेंस के चलते ग्राहकों को लुभा सकता है। क्योंकि यह प्रो से कम कीमत में आएगा।
यदि आप आने वाले महीने में फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेना चाहते हैं जो शानदार कैमरा, बड़ी बैटरी, डिस्प्ले और पावरफुल परफॉरमेंस दे तो Oppo Find X9 सीरीज का इंतजार किया जा सकता है। हम लॉन्च के दिन कीमत और फुल स्पेसिफिकेशंस शेयर करेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









