
Oppo अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज में Find X9 और Find X9 Pro स्मार्टफोंस को 16 अक्टूबर को चीन में लॉन्च करने वाला है। वहीं, पेश होने से पहले कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोंस के लिए प्री-ऑर्डर शुरू कर दिया है। यह आधिकारिक साइट से किया जा सकता है। वहीं, फोंस के स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन, कलर ऑप्शंस और डिजाइन डिटेल्स भी सामने आ गई है। इसके साथ ही इस सीरीज के ग्लोबली आने के भी संकेत भी मिले हैं। आइए, आगे आपको तमाम जानकारी विस्तार से बताते हैं।
वेबसाइट पर पुष्टि हुई है कि Oppo Find X9 सीरीज तीन समान कलर्स में आएगी। जिसमें Frosty White, Silver Titanium और Chasing Light Red शामिल हैं। वहीं, बेस मॉडल Oppo Find X9 के लिए एक्सक्लूसिव Fog Black कलर ऑप्शन भी मिलेगा। स्टोरेज विकल्पों की बात करें तो दोनों डिवाइस 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB वेरिएंट्स में चीन में उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा Find X9 का एक अन्य मॉडल 16GB+256GB भी आएगा।
Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro स्मार्टफोंस में प्रीमियम ट्रिपल-कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जहां Find X9 में रिंग-शेप्ड LED फ्लैश कैमरा मॉड्यूल के अंदर स्थित है। जबकि Find X9 Pro में पिल-शेप्ड LED फ्लैश कैमरा आइलैंड के बाहर नजर आ रहा है।
Oppo Find X9 में 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। जबकि Find X9 Pro में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले होगा। दोनों में 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलेगा।
Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro दोनों में ही परफॉरमेंस के लिए MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर होगा। बैटरी के मामले में Find X9 में 7,025mAh और Find X9 Pro में 7,500mAh की बड़ी बैटरी लगाई जाएगी। दोनों ही डिवाइस 80W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट वाले होंगे।
आप नीचे दिए गए सोशल मीडिया पोस्ट में देख सकते हैं कि Oppo के ग्लोबल एक्स हैंडल पर Find X9 सीरीज से जुड़ी जानकारी दी गई है। जिससे इस सीरीज के जल्द चीन के बहार आने का संकेत मिल रहा है। बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo Find X9 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च इवेंट 28 अक्टूबर को हो सकता है। वहीं, भारतीय मार्केट में यह आगामी फोंस नवंबर में पेश हो सकते हैं।
We’re thrilled to announce that table tennis Olympic and World Champion Sun Yingsha is now OPPO’s Global Partner! 🌟
She embodies the spirit of #MakeYourMoment and together we’re ready to inspire and innovate 🏓💚 pic.twitter.com/DARo2dR634
— OPPO (@oppo) October 9, 2025
Oppo Find X9 सीरीज डिवाइस लॉन्च के बाद बाजार में आने वाले OnePlus 15, Samsung Galaxy S26 और मौजूदा लेटेस्ट Xiaomi 17 सीरीज के फोंस से मुकाबला कर सकते हैं। यह लाइनअप उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो प्रीमियम डिजाइन, हाई-एंड कैमरा, तगड़ा परफॉरमेंस और बड़ी बैटरी पसंद करते हैं।
यदि आप भी ऊपर बताए गए फीचर्स और स्पेक्स वाला फोन लेना चाहते हैं तो 16 अक्टूबर का इंतजार कर सकते हैं। हम इस दिन आपको Find X9 सीरीज की फुल जानकारी देंगे। हमारे साथ बने रहें।