आज से शुरू हुई Samsung Galaxy M17 5G की सेल, 12,499 रुपये में मिल रहा है दमदार 5G फोन

Join Us icon

Samsung ने भारत में अपनी एम-सीरीज का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17 5G पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया है। यह फोन आज यानी 13 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध है। इसमें पूर्व मॉडल Galaxy M16 5G की तुलना में कई अहम अपग्रेड्स मिले हैं। यह बेहतर परफॉरमेंस, शानदार डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ ग्राहकों के लिए सस्ते में बढ़िया विकल्प बन सकता है। आइए, आगे कीमत, ऑफर्स, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशंस डिटेल में जानते हैं।

Samsung Galaxy M17 5G तीन वेरिएंट्स में मिलेगा। इसके बेस मॉडल 4GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये, मिड मॉडल 6GB + 128GB की कीमत 13,999 रुपये और टॉप वैरियंट 8GB + 128GB की कीमत 15,499 रुपये रखी गई है। यह Moonlight Silver और Sapphire Black में खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहकों को सभी मॉडल्स पर 500 रुपये का बैंक कैशबैक मिलेगा। साथ ही प्रमुख बैंक एवं NBFC पार्टनर्स के जरिए 3 महीने तक का No Cost EMI विकल्प दिया जा सकता है। उपलब्धता की बात करें तो फोन अमेजन, Samsung.com और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर मिलेगा।

Samsung Galaxy M17 5G में 6.7 इंच का Super AMOLED फुल-HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 90Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन का डिजाइन 7.5mm पतला है और इसे IP54 रेटिंग भी मिली हुई है। जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा दे सकती है।

फोन में 5nm बेस्ड Exynos 1330 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 8GB तक RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज है। यह डिवाइस Android 15 आधारित One UI 7 पर रन करता है। सॉफ्टवेयर अपडेट के मामले में सैमसंग ने 6 साल तक के सिक्योरिटी और OS अपडेट्स देने की पेशकश की है। जो इस प्राइस सेगमेंट में ग्राहकों के लिए बढ़िया सुविधा हो सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy M17 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ), 5MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy M17 5G फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। हालांकि बॉक्स में चार्जर शामिल नहीं किया गया है।

Samsung Galaxy M17 5G में कंपनी ने कुछ नए AI-पावर्ड फीचर्स भी दिए हैं। इसमें Galaxy S-सीरीज से लिया गया “Circle to Search” टूल भी है, जिससे ग्राहक किसी भी स्क्रीन पर दिख रहे एलिमेंट को तुरंत सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा और भी कई AI फीचर्स हैं।

Samsung Galaxy M17 5G इस प्राइस रेंज में अच्छा विकल्प है। इसमें अच्छा कैमरा, बैटरी बैकअप और स्मूद डिस्प्ले मिल रहा है। यह फोन रोजमर्रा के कामों और बेसिक गेमिंग सहित हर ऑपरेशन में सही अनुभव दे सकता है। हालांकि, अगर और बेहतर परफॉरमेंस चाहते हैं तो इस सेगमेंट में Redmi Note 14 5G, iQOO Z10x और realme Narzo 70 Turbo जैसे विकल्पों को देख सकते हैं।

यदि आप सैमसंग ब्रांड पर भरोसा करते हैं और 15,000 रुपये से कम में 5G स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो Galaxy M17 5G आपके लिए बढ़िया विकल्प है। वहीं, कोई और ब्रांड भी ले सकते हैं तो अन्य विकल्प भी ले सकते हैं। उम्मीद है आपको इस डिवाइस की जानकारी पसंद आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here