7800mAh बैटरी और 50MP के साथ OnePlus Ace 6 हो सकती है लॉन्च, चीन टेलीकॉम हुई लिस्ट

Join Us icon

वनप्लस अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 को 27 अक्टूबर, 2025 को चीन में लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से ठीक पहले यह फोन चीन की टेलीकॉम वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे इसके डिजाइन और फीचर से जुड़ी कई सारी जानकारियां सामने आई हैं। OnePlus Ace 6 (मॉडल नंबर OPPO PLQ110) में एक स्क्वॉयर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

OnePlus-Ace-6-China-Telecom-Listing

OnePlus Ace 6 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो टेलीकॉम वेबसाइट पर लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 6.83 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले (2800×1272 पिक्सल) दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का पावरफुल Snapdragon 8 Gen Elite (SM8750) प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा।

कंपनी ने स्टोरेज के कई विकल्प पेश किए हैं। यह फोन 12GB + 256GB, 16GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB तक के कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन्स में यूजर्स को Competitive Black, Quick Silver और Flash White तीन आकर्षक कलर मिलेंगे।

बैटरी की बात करें, तो OnePlus Ace 6 में 7,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके बावजूद फोन का वजन लगभग 213 ग्राम है और मोटाई 8.32 मिलीमीटर है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है, हालांकि यह केवल USB 2.0 HS स्पीड सपोर्ट करता है, जो एक फ्लैगशिप फोन के लिए थोड़ा पुराना माना जा सकता है। फोन का साइज 163.41 × 77.04 × 8.32 मिलीमीटर है।

OnePlus Ace 6 कंपनी का एक दमदार फ्लैगशिप फोन नजर आ रहा है। इसकी बैटरी और परफॉर्मेंस इसे गेमिंग और हैवी यूजर्स के लिए खास बनाती है। हालांकि USB 2.0 पोर्ट जैसी छोटी कमी थोड़ी निराश कर सकती है, लेकिन इसके डिजाइन, कैमरा और बैटरी को देखते हुए यह फोन लॉन्च के बाद प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत दावेदार साबित हो सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here