100W चार्जिंग और सैटेलाइट सपोर्ट के साथ जल्द आएगा Xiaomi 17 Ultra, मिला 3C सर्टिफिकेशन

Join Us icon

Xiaomi के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra को लेकर लगातार जानकारियां सामने आ रही है। कुछ दिन पूर्व इसके शानदार कैमरा की जानकारी मिली है। इसी बीच यह डिवाइस चीन के 3C सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हो गया है। यानी फोन का लॉन्च अब दूर नहीं है। बता दें कि रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस बार अपने Ultra मॉडल को और भी दमदार फीचर्स और शानदार कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ला सकती है। आइए, आगे लेटेस्ट अपडेट को विस्तार से जानते हैं।

3C लिस्टिंग से पता चलता है कि Xiaomi 17 Ultra दो वेरिएंट्स में आएगा। इसके पहले मॉडल नंबर 2512BPNDAC को स्टैंडर्ड वर्जन माना जा रहा है। जबकि दूसरा 25128PNA1C मॉडल नंबर वाला वैरियंट डुअल सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट वाला हो सकता है। इसमें Tiantong-1 सैटेलाइट कॉलिंग और Beidou शॉर्ट-मैसेज कम्युनिकेशन दोनों शामिल हो सकता है। जिससे बिना नेटवर्क के भी कॉल और मैसेज भेजे जा सकते हैं।

सर्टिफिकेशन में यह भी पुष्टि हुई है कि Xiaomi 17 Ultra में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिल सकती है। जो कि पिछले Xiaomi 15 Ultra के 90W चार्जिंग की तुलना में और तेज है। माना जा रहा है कि इस फोन में पहले से बड़ी बैटरी साइज दी जा सकती है। हालांकि अभी बैटरी क्षमता की जानकारी आना बाकि है।

xiaomi-17-ultra-3c-certification-

पूर्व में आए लीक के अनुसार Xiaomi 17 Ultra के कैमरा की बात करें तो इसमें क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें 50MP Omnivision OV50X (1-इंच सेंसर) प्राइमरी कैमरा, 50MP Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड, 50MP Samsung JN5 टेलीफोटो और 200MP ISOCELL HP5 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है।

Xiaomi 17 Ultra के फ्रंट में 6.85-इंच का 2K LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसमें बेहद पतले हो सकते हैं। यह फोन अब तक के सबसे तेज Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट वाला हो सकता है। डिवाइस में IP रेटेड वॉटर रेसिस्टेंस और बड़ी बैटरी जैसी प्रीमियम खूबियां भी मिल सकती है।

Xiaomi 15 Ultra

Xiaomi 17 Ultra का मुकाबला Samsung Galaxy S25 Ultra, iPhone 16 Pro Max और Vivo X200 Pro जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। यह फोन उन ग्राहकों के लिए लाया जा सकता है जो बेहतरीन कैमरा, टॉप परफॉरमेंस और एडवांस्ड कनेक्टिविटी पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi 17 Ultra का लॉन्च चीन में साल के अंत तक या जनवरी 2026 तक किया जा सकता है। जिसके बाद भारत में इसकी एंट्री हो सकती है।

यदि आप भी ऊपर बताए गए फीचर्स से प्रभावित हुए हैं और ऐसा ही डिवाइस लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लगातार इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here