
बेस्ट कैमरा फोन की बात आती है तो प्रीमियम सेग्मेंट में वीवो का नाम सबसे ऊपर आता है। Indian Gadget Awards 2025 में 40,000 रुपये से कम के बजट में Vivo V60 बेस्ट मेनस्ट्रीम कैमरा स्मार्टफोन का खिताब भी जीत चुका है। अब कंपनी का अगला टारगेट Vivo V70 है जो शानदार कैमरा के साथ ही पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ लाया जाएगा। इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर लीक हो गई है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।
वीवो वी70 5जी फोन को कंपनी सबसे पहले अपनी होम मार्केट चीन में लेकर आएगी। लेकिन वहां इस स्मार्टफोन का नाम Vivo V70 नहीं बल्कि Vivo S50 होने का आसार है। यानी चाइना में लॉन्च होने वाला वीवो एस50 ही भारत में वीवो वी70 बनकर आएगा। उम्मीद है कि साल 2026 की पहली तिमाही में ही नई वीवो एस50 सीरीज चाइना में दस्तक दे देगी जो बाद में वी70 सीरीज के रूप में इंडिया में लाई जाएगी।

सबसे पहले कैमरा डिपार्टमेंट की ही बात करें तो इंडिया में लॉन्च होने वाले वीवो वी70 5जी फोन में कुल चार कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं और चारों ही 50 मेगापिक्सल के हो सकते हैं। लीक की मानें तो Vivo S50 यानी Vivo V70 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर के साथ लाया जा सकता है। मौजूदा Vivo V60 32MP सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। यानी अपकमिंग वीवो फोन का फ्रंट कैमरा अपग्रेडेड हो सकता है।
वीवो वी70 5जी फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर पेश किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह मोबाइल 50 मेगापिक्सल मेन ओआइएस सेंसर सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल 3एक्स पेरिस्कोप लेंस दिया जा सकता है। Vivo V60 में कंपनी ने ZEISS कैमरा का इस्तेमाल किया है। उम्मीद कर सकते हैं कि Vivo V70 में भी इसी के लेंस मिल जाए।

वीवो वी70 बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन होगा। लीक के अनुसार पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 6,500mAh से लेकर 7,000mAh तक की बैटरी दी जा सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है। स्मार्टफोन में रिवर्स चार्जिंग या वायरलेस चार्जिंग मिलेगी या नहीं, इस बारे में अभी कुछ कंफर्म कहना मुश्किल है।
Vivo V70 5G फोन को कर्व्ड स्क्रीन पर लाया जा सकता है। लीक के अनुसार इस मोबाइल में OLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन वाली होगी। फिलहाल स्क्रीन साइज को सामने नहीं आया है लेकिन लीक की मानें तो इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी सपोर्ट करेगा और साथ ही हाई निट्स ब्राइटनेस मिलने की भी उम्मीद है। लीक में इस मोबाइल IP69 रेटिड मैटल फ्रेम पर बना बताया गया है।










