
वीवो एस50 चाइना में लॉन्च हो गई है। इस सीरीज में दो नए मोबाइल फोन Vivo S50 और Vivo S50 Pro mini पेश हुए हैं जो स्टाइलिश डिजाइन के साथ एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करते हैं। वीवो एस50 की डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। चर्चा है कि यही मोबाइल इंडिया में Vivo V70 नाम से लॉन्च होगा। वहीं सीरीज के कॉम्पैक्ट मोबाइल वीवो एस50 प्रो मिनी की सभी जानकारी आगे दी गई है।
वीवो एस50 प्रो मिनी स्मार्टफोन 2640 x 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.31-इंच की छोटी स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह 1.5K डिस्प्ले flat AMOLED पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4320Hz PWM डिमिंग और 5000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। छोटी स्क्रीन होने के बाद भी इस मोबाइल की थिकनेस 7.49mm है जिसे प्रभावशाली नहीं कहा जाएगा। अगर थोड़ी और स्लीम फोन होता तो ज्यादा अच्छा रहता।

Vivo S50 Pro mini एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट मोबाइल चिपसेट Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है। यह 3नैनोमीटर प्रोसेस पर बना सीपीयू है जो 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बता दें कि यही मोबाइल प्रोसेसर 17 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च होने वाले OnePlus 15R में मिलेगा। अभी तक कोई भी फोन इंडिया में इस चिपसेट पर लॉन्च नहीं हुआ है।
फोटोग्राफी के लिए वीवो एस50 प्रो मिनी Aura light से लैस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.57 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Sony OIS सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल 3x periscope telephoto लेंस और 106° एफओवी वाले 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के मामले में यह वीवो 5जी फोन सीरीज के Vivo S50 जैसा ही है। साइज छोटा होने के बावजूद इसमें तगड़ी 6,500एमएएच बैटरी लगाई गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह Vivo S50 Pro mini को कंपनी 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक से भी लैस किया गया है।
वीवो एस50 प्रो मिनी के अन्य खास फीचर्स पर नजर डालें तो यह मोबाइल IP68+IP69 रेटिंग के साथ आया है जो इसे धूल और पानी से बचाने में मदद करती है। इस फोन में यूजर्स को इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक भी मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए नए वीवो फोन में एडवांस Wi-Fi 7 के साथ Bluetooth 5.4 और NFC का सपोर्ट भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 storage तकनीक सपोर्ट करता है।

वीवो एस50 प्रो मिनी 5जी फोन चाइना में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 12GB RAM के साथ 256GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 3699 yuan यानी 47 हजार रुपये के करीब है। इसी तरह 12जीबी रैम के साथ 512जीबी मेमोरी वाला फोन खरीदने के लिए चीन में 3999 yuan यानी तकरीबन 51 हजार रुपये चुकाने होंगे। Vivo S50 Pro mini 16GB RAM पर भी लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 4299 yuan (तकरीबन 55 हजार रुपये) है। इसमें 512GB स्टोरेज मिलती है।









