
फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में बैटरी को लेकर Honor नया रिकॉर्ड बना सकता है। जहां पूर्व में चीन में पेश हुआ Honor Magic V5 फोन 6,100mAh की बैटरी के साथ आया था। नए लीक में दावा किया गया है कि अपकमिंग Honor Magic V6 बैटरी के मामले में आगे निकल सकता है, क्योंकि इसमें 7200mAh तक बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही चिपसेट भी लेटेस्ट मिल सकता है। आइए, आगे लीक डिटेल्स जानते हैं।
टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Honor Magic V6 आने की उम्मीद है। यह फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में हो सकता है। लीक के अनुसार इसके दो अलग-अलग बैटरी वेरिएंट्स पर काम किया जा रहा है।
बताया गया है कि Honor Magic V6 का पहला वैरियंट 6,900mAh की डुअल-सेल बैटरी के साथ आ सकता है, जबकि दूसरे वैरियंट में इससे भी बड़ी 7,200mAh की बैटरी दी जा सकती है। खास बात यह है कि Magic V5 भी चीन में दो बैटरी ऑप्शंस के साथ लॉन्च हुआ था। जिसमें 5,820mAh और 6,100mAh की बैटरी दी गई थी। टिप्स्टर का दावा है कि Magic V6 की बैटरी अन्य ब्रांड्स के फोल्डेबल मोबाइल्स के मुकाबले करीब 1,000mAh ज्यादा हो सकती है, जो इसे इस सेगमेंट में खास बना सकती है।

चार्जिंग को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लीक में यह जरूर दिखा है कि Honor Magic V6 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट से लैस हो सकता है। इसके अलावा, मौजूदा इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। जिसके साथ मिड-टियर पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है।
लीक में सामने आई इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद Honor Magic V6 के अल्ट्रा-थिन डिजाइन के साथ आने की संभावना जताई गई है। यह भी कहा गया है कि फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है और यह डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस सपोर्ट के साथ आ सकता है। यह फोल्डेबल फोन के लिए अहम फीचर माना जा सकता है।
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Honor Magic V6 की आधिकारिक लॉन्च डेट को लेकर अभी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे मिड-2026 तक पेश किया जा सकता है।

आगामी Honor Magic V6 उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जो फोल्डेबल फोन में लंबी बैटरी लाइफ, प्रीमियम डिजाइन, तगड़ा चिपसेट और कैमरा चाहते हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर साल 2026 में आने वाले Oppo Find N6 और Samsung Galaxy Z Fold सीरीज के नए मॉडल्स से हो सकता है।
यदि आप फोल्डेबल फोन में बड़ी बैटरी, फ्लैगशिप परफॉरमेंस और प्रीमियम फीचर्स की तलाश में हैं तो Honor Magic V6 शानदार विकल्प बन सकता है। हालांकि, इसके लिए आपको वेट करना होगा क्योकि यह जानकारी शुरुआती ही मानी जा सकती है। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।









