सिर्फ 11,999 रुपये में लॉन्च हुआ 11-इंच डिस्प्ले, डुअल कनेक्टिविटी, 7000mAh बैटरी वाला itel Vista Tab 30

Join Us icon

itel ने भारतीय बाजार में itel Vista Tab 30 लॉन्च कर दिया है। यह स्टूडेंट, प्रोफेशनल्स और एंटरटेनमेंट की इच्छा रखने वाले यूजर्स के लिए सस्ते विकल्प के रूप में आया है। खास बात यह है कि सिर्फ 11,999 रुपये में आपको 11-इंच डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी, 8जीबी तक रैम और डुअल कनेक्टिविटी यानी सेलुलर + वाईफाई जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। आइए, आगे कीमत और फुल खूबियां विस्तर से जानते हैं।

itel Vista Tab 30 टैबलेट में 11-इंच का FHD डिस्प्ले मिलता है, जो 1900×1200 रिजॉल्यूशन और 450 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं। जो ऑनलाइन क्लासेज, मूवी स्ट्रीमिंग और म्यूजिक के लिए बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस दे सकते हैं।

परफॉरमेंस की बात करें तो Vista Tab 30 में Octa-core Unisoc T606 प्रोसेसर दिया गया है। जिसे 12GB रैम (4GB + 8GB वर्चुअल रैम) और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह कॉम्बिनेशन स्मूद एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। बैटरी के मामले में टैबलेट में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बिना रुके चल सकती है। वहीं, चार्जिंग के लिए इसमें 10W चार्जर मिलता है।

कैमरा सेक्शन में टैबलेट के रियर में 8MP कैमरा और फ्रंट में 5MP कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और बेसिक फोटोग्राफी के लिए अच्छा लग सकता है। itel Vista Tab 30 की सबसे बड़ी खासियत इसका डुअल कनेक्टिविटी सपोर्ट (Cellular + WiFi) है। क्योंकि इस प्राइस रेंज में ये कम ही देखने को मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह भारत में 12,000 रुपये से कम कीमत में डुअल कनेक्टिविटी देने वाला इकलौता टैबलेट ब्रांड है।

itel Vista Tab 30 में स्टूडेंट्स और फैमिली यूजर्स के लिए कई इनबिल्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें itel का AI Voice Assistant, Learning Center (K–12 करिकुलम कंटेंट), iPulse Kids Space और Screen Projection जैसे ऐप्स प्री-लोडेड मिलते हैं। ये फीचर्स इसे बच्चों की पढ़ाई, ऑनलाइन क्लासेज और वर्क-फ्रॉम-होम यूजर्स के लिए उपयोगी डिवाइस बनाते हैं।

डिजाइन के मामले में Vista Tab 30 सिर्फ 8mm पतले मेटैलिक बॉडी डिजाइन के साथ आया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। यह टैबलेट Space Grey और Sky Blue कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। खास बात यह है कि itel इस टैबलेट के साथ 1,999 रुपये की फ्री लेदरबैक प्रोटेक्टिव कवर दे रहा है। जो 15,000 रुपये की टैबलेट कैटेगरी में आमतौर पर देखने को नहीं मिलता है।

कीमत की बात करें तो itel Vista Tab 30 को भारत में सिर्फ 11,999 में लॉन्च किया गया है। यह देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

मौजूदा बाजार में itel Vista Tab 30 का मुकाबला Samsung Galaxy Tab A11, Redmi Pad 2 और OnePlus Pad Lite जैसे मॉडल्स से हो सकता है। हालांकि सस्ते में डुअल कनेक्टिविटी और फ्री कवर जैसे फीचर्स आईटेल टैब को आगे रख सकते हैं। अगर आप 12,000 रुपये की रेंज में टैबलेट ढूंढ रहे हैं, तो Vista Tab 30 अच्छा साबित हो सकता है। आप इसे खरीद सकते हैं। ऐसी और और खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here