Vivo Y31d हुआ लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और IP69+ रेटिंग के साथ वियतनाम में आया नया 4G स्मार्टफोन

Join Us icon

Vivo ने वियतनाम में अपना नया बजट स्मार्टफोन Vivo Y31d लॉन्च कर दिया है। यह मजबूत बिल्ड, बड़ी बैटरी और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ आया है। इसे उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो 5G के बजाय दमदार 4G स्मार्टफोन में लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूरेबिलिटी देख रहें हैं। इसमें 7,200mAh बैटरी और IP69+ रेटिंग के साथ बढ़िया डिस्प्ले, कैमरा और 6जीबी रैम जैसे कई फीचर्स हैं। आइए, आगे फोन की फुल डिटेल्स जानते है।

वियतनाम में Vivo Y31d का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन लिस्ट किया गया है, जिसकी कीमत करीब 3,100,000 VND रखी गई है, जो भारतीय रुपये में लगभग 10,500 से 11,000 रुपये के बीच हो सकती है। इसकी सेल आने वाले 8 जनवरी से होगी और अन्य वैरियंट का प्राइस भी शेयर किया जा सकता है।

डिजाइन और बिल्ड की बात करें तो Vivo Y31d का साइज 166.64 × 78.43 × 8.39mm (डार्क ग्रे) और 8.49mm (व्हाइट) है, जबकि इसका वजन 219 ग्राम रखा गया है। फोन पॉलिमर मैटेरियल से बना है और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। इसकी बड़ी खासियत IP68, IP69 और IP69+ वाटर व डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग है, जो इस प्राइस सेगमेंट में फोन को अलग बनाती है।

vivo-y31d-launched-price-vietnam-7200mah-battery-ip69-plus-4g

Vivo Y31d में 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1570 × 720 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और HBM मोड में 1250 निट्स तक की ब्राइटनेस देती है। इसमें 256 PPI पिक्सल डेंसिटी और 83% NTSC कलर गमट का सपोर्ट है।

परफॉरमेंस के लिए Vivo Y31d में Snapdragon 6s Gen 2 4G प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें ऑक्टा-कोर CPU मिलता है, जिसमें 4 कोर 2.9GHz और 4 कोर 1.9GHz क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। फोन 6GB और 8GB LPDDR4X RAM के साथ आता है, जिसमें वर्चुअल RAM एक्सपेंशन का सपोर्ट भी है। स्टोरेज के लिए 128GB UFS 2.2 तकनीक दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर रन करता है।

Vivo Y31d में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें f/2.0 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। कैमरा फीचर्स में नाइट मोड, पोर्ट्रेट, 50MP हाई-रिजॉल्यूशन मोड, स्लो मोशन, प्रो मोड, डॉक्यूमेंट अलाइनमेंट और अंडरवॉटर शूटिंग जैसे विकल्प मिलेंगे। वहीं, फ्रंट में f/2.05 अपर्चर के साथ 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो नाइट मोड और पोर्ट्रेट सपोर्ट कर सकता है।

Vivo Y31d में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो Vivo Y31d में डुअल नैनो-सिम सपोर्ट, 4G LTE, Wi-Fi 2.4GHz/5GHz, Bluetooth 5.1, NFC, USB Type-C पोर्ट और OTG सपोर्ट मिलता है। फोन में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर, ई-कंपास और इन्फ्रारेड ट्रांसमीटर जैसे सेंसर भी दिए गए हैं।

Vivo Y31d उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो कम बजट में बड़ी बैटरी और बढ़िया IP69 प्लस रेटिंग वाला 4जी स्मार्टफोन देख रहे हैं। इसका मुकाबला बाजार में मौजूद Redmi 13C, Samsung Galaxy A07 और Infinix Smart 10 जैसे 4G स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि, IP69+ रेटिंग, 7,200mAh बैटरी और Android 16 जैसे फीचर्स इसे सेगमेंट में आगे कर सकते हैं।

अगर आपका बजट लगभग 11,000 रुपये के आसपास है और आप 5G की जगह मजबूत 4G फोन चाहते हैं, तो Vivo Y31d अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आप इसे चुन सकते हैं और आगे भी इसी तरह के लेटेस्ट अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here