
Samsung ने भारत में अपनी मिड-रेंज Galaxy A-सीरीज के तहत आने वाले Galaxy A56 और Galaxy A36 स्मार्टफोंस की कीमत में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि इन दोनों मोबाइल्स के सभी स्टोरेज वेरिएंट्स की प्राइस में बढ़ोतरी की गई है। यह आज यानी 5 जनवरी से लागू होगी। जिससे डिवाइस पहले के मुकाबले ज्यादा महंगे बिकेंगे। आइए, आगे सभी मॉडल्स की डिटेल्स जानते हैं।
Samsung Galaxy A56 की कीमत में बढ़ोतरी की बात करें तो इसका टॉप वैरियंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज 46,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि पहले इसकी कीमत 44,999 रुपये थी। वहीं, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 43,999 रुपये में मिल रहा है। जो पहले 41,999 रुपये में उपलब्ध था। इसके अलावा, बेस वैरियंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत भी 2,000 बढ़कर 40,999 रुपये हो गई है, जो पहले 38,999 रुपये थी।

यदि Samsung Galaxy A36 की बात करें तो फोन का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वैरियंट 38,499 रुपये में सेल होगा। इसकी कीमत पहले 36,999 रुपये थी। जबकि 8GB RAM और 256GB स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये से बढ़कर 35,499 रुपये हो गई है। वहीं, बेस 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल 32,499 रुपये में मिल रहा है, जो पहले 30,999 रुपये में उपलब्ध था। इस मॉडल पर 1,500 रुपये कीमत बढ़ाई गई है।
Samsung ने कीमत बढ़ाने के पीछे की वजह साफ नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इनपुट कॉस्ट, सप्लाई चेन और मार्केट कंडीशंस के चलते यह फैसला लिया गया है। बता दें कि Galaxy A56 और Galaxy A36 दोनों ही फोन अपने सेगमेंट में कैमरा, डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिए जाने जाते हैं। हालांकि कीमत बढ़ने के बाद अब ग्राहकों का रुख क्या होता है यह आने वाले दिनों में पता चल पाएगा।

Samsung Galaxy A56 को OnePlus Nord 5, Motorola Edge 60 Pro और iQOO Neo 10R जैसे स्मार्टफोंस से कड़ी टक्कर मिल सकती है। वहीं, Galaxy A36 फोन Redmi Note 14 Pro और Motorola Edge 60 से मुकाबला कर सकता है।
यदि आप Samsung ब्रांड, One UI एक्सपीरियंस और लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट्स को आगे रखते हैं तो Galaxy A56 और Galaxy A36 अब भी अच्छे विकल्प हैं। हालांकि, प्राइस हाइक के बाद बेहतर होगा कि ऑफर्स, बैंक डिस्काउंट या सेल डील्स का इंतजार करें। वहीं, फोन लेने की जल्दी है तो इसी बजट में मौजूद दूसरे 5G स्मार्टफोंस भी ले सकते हैं।








