
OPPO ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रीमियम स्मार्टफोन OPPO Reno 15 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन के साथ लाइनअप में OPPO Reno 15 Pro 5G और OPPO Reno 15 Pro Mini 5G भी लॉन्च हुए हैं। हम इस पोस्ट में केवल बेस मॉडल की जानकारी दे रहे हैं। इसमें अल्ट्रा-स्लिम बॉडी, शानदार कैमरा, लेटेस्ट AI, पावरफुल चिसेट और बड़ी बैटरी जैसे कई फीचर्स हैं। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत जानते हैं।
OPPO Reno 15 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसका बेस 8GB RAM + 256GB स्टोरेज 45,999 रुपये की कीमत पर आया है। वहीं, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 48,999 रुपये है। टॉप ऑप्शन 12GB RAM + 512GB स्टोरेज 53,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसकी सेल 13 जनवरी से OPPO Store, Flipkart और Amazon के जरिए शुरू होगी।
डिजाइन की बात करें तो OPPO Reno 15 5G में पतले बेजल्स के साथ 93.4% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है, जो इसे प्रीमियम और मॉडर्न लुक देता है। फोन में इंडस्ट्री-फर्स्ट HoloFusion Technology और Dynamic Stellar Ring डिजाइन है। जिससे बैक पैनल पर 3D-लाइट और शैडो इफेक्ट नजर आता है। यह स्मार्टफोन Glacier White, Twilight Blue और Aurora Blue कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है। इसमें मजबूती के लिए एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम, Corning Gorilla Glass 7i और IP66, IP68 व IP69 वाटर-डस्ट रेजिस्टेंस तकनीक दी गई है।

OPPO Reno 15 5G में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है और इसमें Splash Touch व Glove Touch सपोर्ट भी मिलेगा। जिससे बारिश या दस्तानों के साथ भी फोन को आसानी से उपयोग किया जा सकता है।
परफॉरमेंस के लिए OPPO Reno 15 5G में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर आधारित है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन ColorOS 16 पर रन है। इसमें AI HyperBoost 2.0, Trinity Engine और Luminous Rendering Engine जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो मल्टी-टास्किंग और गेमिंग के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस दे सकते हैं। कंपनी ने इस फोन के लिए 5 बड़े ColorOS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का भी वादा किया है।
OPPO Reno 15 5G में AI Portrait कैमरा दिया गया है, जिसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा मिलता है। जबकि रियर साइड पर 50MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ, 50MP का 3.5x टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा लगा है। इसमें AI Portrait Glow, PureTone तकनीक और मल्टी-फोकल-लेंथ 4K 60fps HDR Ultra-स्टेडी वीडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जो भारतीय स्किन टोन और लाइटिंग कंडीशंस के हिसाब से ऑप्टिमाइज हैं।
बैटरी सेक्शन में OPPO Reno 15 5G को 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कंपनी के अनुसार सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में घंटों तक सोशल मीडिया और वीडियो स्ट्रीमिंग का उपयोग किया जा सकता है।

कुल मिलाकर, OPPO Reno 15 5G भारत में उन यूजर्स के लिए बढ़िया है जो स्टाइलिश डिजाइन, एडवांस AI कैमरा फीचर्स, मजबूत बैटरी और स्मूद परफॉरमेंस वाला डिवाइस देख रहे हैं और कीमत भी मिड रेंज में चाहते हैं।










