
ओपो की ‘ए6’ सीरीज किसी ऐसे पेड़ की तरह हो गई है जिसकी शाखाएं बढ़ती ही जा रही है। इस सीरीज के तीन मोबाइल OPPO A6x 4G, A6x 5G और OPPO A6 Pro 5G इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हैं। चीन व ग्लोबल मार्केट में इस सीरीज के OPPO A6L, A6i, A6 GT, A6 Plus, A6 Max, A6t 4G, A6t 5G और A6t Pro मोबाइल पहले ही आ चुके हैं। वहीं अब सीरीज का एक और नया स्मार्टफोन OPPO A6c भी चाइना में लॉन्च हो गया है।
ओपो ए6सी स्मार्टफोन एंड्रॉयड आधारित ColorOS 15 पर लॉन्च हुआ है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 685 ऑक्टाकोर चिपसेट दिया गया है। यह प्रोसेसर 1.9GHz से लेकर 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस ओपो मोबाइल में Adreno 610 दिया गया है।

OPPO A6c 4G फोन 1570 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लाया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैट एलसीडी स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ ही 1125nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। बताते चलें कि इस मोबाइल की थिकनेस 8.61mm और वजन 210ग्राम के करीब है।
फोटोग्राफी के लिए इस नए ओपो मोबाइल में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो ए6सी 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी की बात करें तो पावर बैकअप के लिए OPPO A6c को तगड़ी 6500mAh बैटरी से लैस कर चाइनीज बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह 44 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक या 15 घंटे तक शॉर्ट वीडियो स्ट्रीमिंग दे सकती है। इस फोन को 5 साल की बैटरी लाइफ के साथ पेश किया गया है। ओपो ए6सी स्मार्टफोन में कंपनी ने OTG का सपोर्ट भी दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए यह मोबाइल Bluetooth और Wi-Fi 5 के साथ ही USB 2.0 और 3.5mm हेडफोन जैसे विकल्प भी सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन को LPDDR4X RAM और UFS 2.2 storage पर लॉन्च किया गया है। यह नया ओपो मोबाइल IP64 रेटिंग के साथ लाया गया है। इसे बहुत ज्यादा प्रभावशाली तो नहीं कहा जाएगा लेकिन हल्की फुल्की पानी की बौछारों से डिवाइस को सुरक्षित रख सकता है।

चाइना में ओपो ए6सी स्मार्टफोन को सिंगल वेरिएंट में ही पेश किया गया है जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है। इस मोबाइल का प्राइस 899 युआन है जो इंडियन करंसी अनुसार 11 हजार रुपये के करीब है। चीन में इसे Orchid Purple और Olive Green कलर में खरीदा जा सकेगा। OPPO A6c 4G इंडिया लॉन्च पर अभी संदेह है, यह मोबाइल शायद भारतीय बाजार में नहीं लाया जाएगा।
बताते चलें कि इसी महीने 5 जनवरी को OPPO A6 Pro 5G फोन इंडिया में लॉन्च हुआ था। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज का रेट 21,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है और यूजर्स को इसमें Trinity Engine और AI GameBoost 2.0 जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

ओपो ए6 प्रो में 6.75-इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह ओपो मोबाइल बड़ी 7000mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग मिलती है।











