200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है Oppo Find X9s Pro, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट

Join Us icon

OPPO जल्द ही चीन में अपनी Find X9 सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। जो Oppo Find X9s और Oppo Find X9s Pro नाम से आ सकते हैं। हालांकि ब्रांड ने ऐलान नहीं किया है इससे पहले इस लाइनअप से जुड़े एक फोन को चीन की SRRC अथॉरिटी से अहम मंजूरी मिल गई है। यह डिवाइस मॉडल नंबर PME110 के साथ लिस्ट हुआ है, जिसे Find X9s Pro बताया जा रहा है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

SRRC सर्टिफिकेशन के अनुसार, Oppo के इस नए स्मार्टफोन को चीन में वायरलेस और रेडियो कम्युनिकेशन से जुड़ी क्लीयरेंस मिल गई है। हालांकि, लॉन्च से पहले इस डिवाइस को 3C और TENAA सर्टिफिकेशन से गुजरना बाकी है। इन सर्टिफिकेशन्स के पूरा होने के बाद इसके आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने की जानकारी साफ हो पाएगी।

पूर्व में आई रिपोर्ट्स में इस फोन को Oppo Find X9s कहा जा रहा था लेकिन नई डिटेल्स इशारा कर रही हैं कि इसे चीन में Oppo Find X9s Pro नाम से पेश किया जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह स्मार्टफोन साल की दूसरी तिमाही में ग्लोबल मार्केट में भी एंट्री ले सकता है।

पूर्व लीक्स के अनुसार, आगामी Oppo Find X9s Pro में 6.32-इंच का OLED LTPS डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट मिल सकता है। परफॉरमेंस के लिए यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट से लैस हो सकता है, जो इसे फ्लैगशिप-लेवल ऑप्शन बन सकता है।

खास बात यह है कि यह एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन हो सकता है। जिसमें डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें Samsung HP5 सेंसर पर आधारित 200MP का प्राइमरी कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा, फोन में 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Oppo Find X9s Pro में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की बात कही जा रही है।

बैटरी की बात करें तो Oppo Find X9s Pro में करीब 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। चार्जिंग के लिए यह फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

Oppo Find X9s Pro को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा सकता है जो कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस और बढ़िया कैमरा चाहते हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर Xiaomi 15 Pro, Vivo X200 Pro Mini और Samsung Galaxy S25 जैसे मॉडल्स से हो सकता है।

यदि आप Oppo Find X9 सीरीज का कॉम्पैक्ट फोन लेना चाहते हैं जो कैमरा और परफॉरमेंस बढ़िया दे तो इसके लिए वेट किया जा सकता है। जबकि फोन लेने की जल्दी है तो Find X9 या Pro मॉडल ले सकते हैं क्योंकि ये बाजार में पहले से सेल हो रहे हैं। हम आगे भी Oppo Find X9s Pro की कोई जानकारी मिलने पर आपको अपडेट देंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here