
10000एमएएच बैटरी वाला फोन आज से सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। पिछले सप्ताह realme P4 Power इंडिया में लॉन्च हुआ था जिसकी बिक्री आज से शुरू हो रही है। यह इंडिया का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है जिसे 10,001mAh Battery पर लॉन्च किया गया है। आज 5 फरवरी से रियलमी पी4 पावर पहली बार देश में बिकने के लिए मुहैया कराया जा रहा है। इस बड़ी बैटरी वाले फोन की कीमत और ऑफर्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
realme P4 Power प्राइस और ऑफर
रियलमी पी4 पावर तीन मेमोरी वेरिएंट्स में बिक रहा है और तीनों पर ही कंपनी 2,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। फोन को 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। यह वेरिएंट 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं मोबाइल के 8जीबी+256जीबी वेरिएंट को 27,999 रुपये और 12जीबी+256जीबी वेरिएंट को 30,999 रुपये में लाया गया है जो डिस्काउंट के साथ 25,999 रुपये और 28,999 रुपये में मिल रहे हैं।
| realme P4 Power | लॉन्च प्राइस | डिस्काउंट | इफेक्टिव प्राइस |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹25,999 | ₹2,000 | ₹23,999 |
| 8GB RAM + 256GB Storage | ₹27,999 | ₹2,000 | ₹25,999 |
| 12GB RAM + 256GB Storage | ₹30,999 | ₹2,000 | ₹29,999 |
फोन पर 2 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलने के बाद ग्राहक 256GB मेमोरी वाले फोन को 128GB मेमोरी के रेट पर ही पा सकते हैं। मजे की बात यह भी है कि इस छूट को देश के लगभग सभी बड़े बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड के साथ ही Google Pay, Phonepe, Paytm और BHIM से पेमेंट करने पर भी प्राप्त किया जा सकेगा।
अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो कंपनी realme P4 Power खरीदने वालों को 4 साल की फ्री battery warranty भी देगी। वहीं 999 रुपये एक्स्ट्रा देने पर realme Buds T200 Lite और एक रियलमी का बैग (Adventure Backpack) भी साथ में मिल जाएगा। बताते चलें कि रियलमी पी4 पावर TransSilver, TransBlue और TransBlue में खरीदा जा सकता है।

realme P4 Power की बैटरी
रियलमी पी4 पावर की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल तगड़ी 10001mAh Battery सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 21 घंटे, 8 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर प्राप्त कर चुकी है। वहीं रियलमी का दावा है कि यह स्मार्टफोन स्टैंड बॉय मोड पर 30 दिन यानी 1 महीने तक का बैकअप देने की क्षमता रखता है।
realme P4 Power 5G फोन 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आया है जिसे TÜV Rheinland से 5-स्टार सर्टिफिकेशन प्राप्त है। फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। हमारी टेस्टिंग के दौरान इसने मोबाइल को 20% से 100% फुल चार्ज करने में 80 मिनट का समय लिया। यह स्मार्टफोन 27W Reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। यानी ये वाला फोन पावरबैंक का काम भी करेगा।
यह बड़ी बैटरी वाला रियलमी फोन Bypass Charging टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। इस तकनीक के चलते हैवी प्रोसेसिंग या गेमिंग के दौरान मोबाइल चार्जिंग ऑन करने पर करंट फोन बैटरी की जगह डायरेक्ट मोबाइल चिपसेट में जाएगा। इससे बैटरी पर एक्स्ट्रा दबाव नहीं पड़ेगा और डिवाइस हीट नहीं होगा।

realme P4 Power की स्पेसिफिकेशन्स
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 आधारित रियलमी यूआई 7.0 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 10,47,842 आया है। प्रोसेसिंग को स्मूथ रखने के लिए इसमें Hyper Vision+ AI Chip भी लगाई गई है।
realme P4 Power 5G फोन को 6.78-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह AMOLED पैनल पर बनी 4D curve+ स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही 6000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। बताते चलें कि रियलमी पी4 पावर को IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे धूल व पानी से सुरक्षित रखने में मदद करेगी।
फोटोग्राफी के लिए रियलमी पी4 पावर 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल वाला मेन IMX882 OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह बड़ी बैटरी वाला रियलमी फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।









