Infinix Note 60 5G फोन की रैम और प्रोसेसर की जानकारी आई सामने, गीकबेंच पर लिस्ट हुआ मोबाइल

Join Us icon

इनफिनिक्स अपनी नई ‘नोट सीरीज’ की तैयारियां जोरो-शोरों से कर रही है। चर्चा है कि इस सीरीज के तहत Infinix Note 60, Note 60 Pro और Note 60 Ultra 5G फोन लाए जाएंगे। बीते दिनों इस सीरीज कीे फोटो इंटरनेट पर लीक हुई थी। वहीं आज सीरीज का बेस मॉडल इनफिनिक्स नोट 60 बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग में लॉन्च से पहले ही मोबाइल प्रोसेसर और रैम की जानकारी सामने आ गई है।

इनफिनिक्स नोट 60 5जी फोन को गीकबेंच पर X6879 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है जिसे एक्पर्टपिक वेबसाइट ने स्पॉट किया है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो इस अपकमिंग इनफिनिक्स स्मार्टफोन को यहां सिंगल-कोर में 1055 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं। वहीं Infinix Note 60 ने 3097 मल्टी-कोर बेंचमार्क स्कोर हासिल किया है।

गीकबेंच पर इस स्मार्टफोन को 8-कोर प्रोसेसर से लैस दिखाया गया है। इसी मोबाइल सीपीयू की बेस फ्रिक्वेंसी 2.0गीगाहर्ट्ज़ है और यह प्रोसेसर 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर चिपसेट का नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन क्लॉक स्पीड को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह MediaTek Dimensity 7400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर हो सकता है।

Infinix Note 60 5G फोन को गीकबेंच पर 8GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि यह मोबाइल मार्केट में 12GB RAM पर भी लॉन्च किया जा सकता है। वहीं बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर खुलासा हुआ है कि कंपनी इस मोबाइल को एंड्रॉयड 16 ओएस पर पेश करेगी जिसके साथ XOS 16 मिल सकता है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए इस अपकमिंग इनफिनिक्स स्मार्टफोन में Mali-G615 MC2 जीपीयू दिए जाने की जानकारी भी सामने आ गई है।

अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार यह मोबाइल फोन 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसमे LTPS AMOLED पैनल पर इस्तेमाल कर सकती है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है। लीक में इसे ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले बताया है जिसपर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कोर्निंग Gorilla Glass 7i का सपोर्ट मिल सकता है।

अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार यह मोबाइल फोन 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसमे LTPS AMOLED पैनल पर इस्तेमाल कर सकती है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है। लीक में इसे ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले बताया है जिसपर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कोर्निंग Gorilla Glass 7i का सपोर्ट मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Infinix Note 60 5G फोन में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन OIS ​सेंसर मिलेगा जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।

पावर बैकअप के लिए इनफिनिक्स नोट 60 स्मार्टफोन को 6500mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी के साथ ही अपकमिंग इनफिनिक्स फोन में 45W फास्ट चार्जिंग, 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। लीक में कहा गया है कि इनफिनिक्स नोट 60 5जी फोन Mist Titanium, Midnight Black, Fizz Blue, Rose Gold और Mocha Brown कलर में लाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here