
Oppo अपने प्रीमियम स्मार्टफोन X9 लाइनअप का विस्तार कर सकता है। इसमें कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन Oppo Find X9s आ सकता है। जो पिछले साल आए Oppo Find X8s का सक्सेसर हो सकता है। लेटेस्ट लीक के अनुसार, इस फोन का ग्लोबल वैरियंट चीन में लॉन्च होने वाले मॉडल से अलग स्पेसिफिकेशन के साथ आ सकता है। बताया जा रहा है कि यह डिवाइस भारत सहित अन्य ग्लोबल बाजारों में 2026 की दूसरी तिमाही में एंट्री ले सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Oppo Find X9s के ग्लोबल मॉडल में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। यह अपग्रेड Find X8s में दिए गए 6.32-इंच FHD+ पैनल की तुलना में बड़ा और ज्यादा शार्प होने की उम्मीद है।

परफॉरमेंस के लिए आगामी Oppo Find X9s फोन में नया MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर मिलने की संभावना है। जिसे 12GB RAM के साथ जोड़ा जा सकता है। जबकि इससे पहले आए Find X8s में Dimensity 9400+ चिपसेट दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर रन कर सकता है।स्टोरेज की बात करें तो कंपनी Oppo Find X9s स्मार्टफोन को 256GB और 512GB ऑप्शन में पेश कर सकती है।
कैमरा सेटअप में भी इस बार बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। लीक के अनुसार, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकती है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी Sony LYT-700 और Samsung JN5 सेंसर का उपयोग कर सकती है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा दिए जाने की संभावना है।
बैटरी के मामले में Oppo Find X9s बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है। बताया गया है कि इसमें 7,025mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो Find X8s की 5,700mAh बैटरी से ज्यादा हो सकती है। इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है, हालांकि वायरलेस चार्जिंग फीचर नहीं मिलने की बात सामने आई है।

अगर ये सभी लीक डिटेल्स सही साबित होती हैं, तो Oppo Find X9s बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, शानदार कैमरा और दमदार प्रोसेसर के साथ दमदार विकल्प बन सकता है। इसका मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy S25, Vivo X300 और Xiaomi 15 Ultra जैसे मॉडल्स से हो सकता है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो इंतजार कर सकते हैं। इसके और अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर बने रहें।










