Apple iPhone 17e भारत में लॉन्च: A19 चिप, 48MP कैमरा और 512GB तक स्टोरेज, इस दिन शुरू होगी सेल

Join Us icon

Apple ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 17e लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल iPhone 17 सीरीज में आया है। इसे उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बाजार में लाया गया है जो लेटेस्ट परफॉरमेंस, एडवांस कैमरा और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट थोड़ी कम कीमत में देख रहे हैं। इसमें A19 चिपसेट, 48MP कैमरा और 256GB से शुरू होने वाला स्टोरेज मिलेगा। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस, कीमत और सेल डेट जानते हैं।

iPhone 17e में 3-नैनोमीटर टेक्नोलॉजी पर आधारित A19 प्रोसेसर दिया गया है, जो फास्ट और पावर एफिशिएंट परफॉरमेंस प्रदान कर सकता है। कंपनी के अनुसार यह पूर्व मॉडल की तुलना में दोगुना फास्ट है, जबकि 4-कोर GPU और 16-कोर Neural Engine एडवांस्ड AI फीचर्स और हाई-एंड गेमिंग को स्मूद बना सकते हैं। फोन में Apple का नया C1X सेल्युलर मॉडेम भी दिया गया है, जो बेहतर स्पीड के साथ कम पावर कंजम्प्शन करेगा। iOS 26 के साथ आने वाला यह डिवाइस Liquid Glass डिजाइन, Live Translation, Call Screening और Apple Intelligence जैसे कई स्मार्ट फीचर्स सपोर्ट करता है।

डिजाइन की बात करें तो iPhone 17e एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम बॉडी के साथ आता है और IP68 रेटिंग के कारण पानी व धूल से सुरक्षित रह सकता है। इसमें 6.1-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1200 निट्स तक की पीक HDR ब्राइटनेस प्रदान कर सकता है। Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन के साथ स्क्रीन पहले से ज्यादा मजबूत और स्क्रैच रेसिस्टेंट है। Face ID और Action बटन जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

कैमरा सेगमेंट में iPhone 17e फोन 48MP फ्यूजन कैमरा के साथ आता है, जो ऑप्टिकल-क्वालिटी 2x टेलीफोटो सपोर्ट दे सकता है। यूज़र्स 24MP डिफॉल्ट मोड में बेहतरीन डिटेल के साथ फोटो ले सकते हैं या 48MP हाई-रिजॉल्यूशन इमेज कैप्चर कर सकते हैं। पोर्ट्रेट मोड भी और स्मार्ट हो गया है, जो लोगों के साथ-साथ पालतू जानवरों को भी पहचानकर डेप्थ इफेक्ट सेव कर सकता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह 4K Dolby Vision 60fps तक सपोर्ट करता है। साथ ही स्पेशल ऑडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिलती है।

बैटरी के मामले में iPhone 17e ऑल-डे बैटरी लाइफ देने का दावा करता है। USB-C फास्ट चार्जिंग के जरिए यह लगभग 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। MagSafe और Qi2 सपोर्ट के साथ 15W तक वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है। सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर्स जैसे Emergency SOS, Messages via Satellite और Roadside Assistance इसे नेटवर्क न होने की स्थिति में भी उपयोगी साबित कर सकते हैं।

कीमत की बात करें तो भारत में iPhone 17e के 256GB वैरियंट की कीमत 64,900 रुपये रखी गई है, जबकि 512GB स्टोरेज मॉडल 84,900 रुपये में उपलब्ध होगा। यह ब्लैक, सॉफ्ट पिंक और वाइट कलर ऑप्शन में आएगा। ग्राहक अभी से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इसकी सेल 11 मार्च से Apple की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

iPhone 17e उन यूज़र्स के लिए बढ़िया विकल्प बनकर सामने आया है जो लेटेस्ट A19 परफॉरमेंस, एडवांस कैमरा और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ प्रीमियम iPhone अनुभव थोड़े कम दाम में चाहते हैं। यदि आप 17 मॉडल से थोड़ा कम प्राइस देकर इसे लेना चाहते हैं तो प्री-आर्डर बुकिंग कर सकते हैं। यह आपको बेसिक उपयोग सहित हर ऑपरेशन में अच्छा अनुभव दे सकता है। इस रेंज में अलग ब्रांड चाहते हैं तो OnePlus 13, iQOO 13 और Oppo Find X9 भी बढ़िया विकल्प बन सकते हैं। यह कैमरा के साथ गेमिंग में भी आगे रह सकते हैं। आप अपनी पसंद अनुसार ब्रांड चुन सकते हैं। 91मोबाइल्स पर टेक से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें।


Apple iPhone 17e Price
Rs. 64,900
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here