TECNO CAMON 50 Ultra 5G स्मार्टफोन 50MP ट्रिपल कैमरा, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 6500mAh बैटरी के साथ पेश

Join Us icon

TECNO ने अपनी CAMON 50 सीरीज का नया और प्रीमियम मॉडल TECNO CAMON 50 Ultra 5G ग्लोबल बाजार पेश कर दिया है। यह डिवाइस मिड रेंज में मजबूत बिल्ड क्वालिटी, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा सेंसर, एडवांस AI टूल्स और रग्ड डिजाइन के साथ आया है। आइए, आगे आपको फुल स्पेसिफिकेशंस बताते हैं।

डिस्प्ले की बात करें तो TECNO CAMON 50 Ultra 5G में 6.78-इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 3D कर्व्ड AMOLED पैनल मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 2304Hz PWM डिमिंग और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आती है। यही नहीं ProXDR आई-केयर टेक्नोलॉजी से लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आंखों पर कम असर होने का दावा किया गया है।

परफॉरमेंस के लिए TECNO CAMON 50 Ultra 5G फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate 4nm प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक है। इसमें Mali-G615 MC2 GPU मिलता है। यह डिवाइस 8GB और 12GB LPDDR5X रैम के साथ 256GB UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन में मिलेगा। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह Android 16 आधारित HiOS 16 पर रन करेगा। कंपनी तीन बड़े Android अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। साथ ही पहले तीन साल तक हर साल 50GB फ्री TECNO क्लाउड स्टोरेज भी दिया जाएगा।

कैमरा TECNO CAMON 50 Ultra 5G की सबसे बड़ी खासियत है। इसमें 50MP का Sony LYT-700C प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो 1/1.56-इंच सेंसर साइज और OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) के साथ आता है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी और ज्यादा बेहतर हो सकती है। इसके साथ 50MP का 3x ऑप्टिकल जूम टेलीफोटो लेंस मिलता है, जो पोर्ट्रेट और दूर के सब्जेक्ट्स को डिटेल में कैप्चर करने में मदद कर सकता है। इनके अलावा 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है।

कैमरा में AI 60x SuperZoom और Super-Zoom FlashSnap टेक्नोलॉजी हाई मैग्निफिकेशन पर भी स्टेबल और क्लियर इमेज प्रदान कर सकती है। कैमरा फीचर्स के रूप Live Photo और अंडरवॉटर फोटोग्राफी मोड जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। इसके अलावा यह फोन 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। जबकि फ्रंट में 13MP का कैमरा भी 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

बैटरी के मामले में TECNO CAMON 50 Ultra 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi ac, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, अच्छे ऑडियो के लिए स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos और Hi-Res Audio सपोर्ट है।

tecno-camon-50-ultra-5g-launch

TECNO CAMON 50 Ultra 5G फोन IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है, जो धूल, पानी में डूबने और हाई-प्रेशर वाटर जेट से सुरक्षा प्रदान कर सकता है। इसके अलावा इसे MIL-STD-810 मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी मिला है।

कंपनी ने अभी TECNO CAMON 50 Ultra 5G की कीमत और उपलब्धता की जानकारी शेयर नहीं की है। इसे ऑरेंज, ग्रीन, पर्पल और ब्लैक जैसे रंगों में सेल किया जाएगा। यह उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है जो दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ AI फीचर्स वाला स्मार्टफोन देख रहे हैं। इसकी कीमत आते ही हम आपको अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here