Vivo Y21 5G आया सामने, Dimensity 6300 चिपसेट, 6500mAh बैटरी के साथ जानें कीमत

Join Us icon

Vivo का आगामी बजट 5G फोन Vivo Y21 5G लॉन्च से पहले ही चर्चा में है। यह डिवाइस भूटान की निजी टेलीकॉम कंपनी TashiCell की वेबसाइट पर प्रोडक्ट लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। जहां इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन और कीमत सामने आई है। यह कम कीमत में ग्राहकों के लिए नया विकल्प बन सकता है। आइए, आगे आपको इसकी डिटेल्स देते हैं।

लिस्टिंग के अनुसार Vivo Y21 5G में 6.74 इंच का HD+ (720×1600 पिक्सल) LCD आई प्रोटेक्शन डिस्प्ले दिया जाएगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। यह सेगमेंट में स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस दे सकता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलने की जानकारी है। यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर रन कर सकता है। इसके साथ वेबसाइट पर GPU के तौर पर PowerVR GE8320 मिलने की डिटेल्स दी गई है। जो थोड़ा अजीब लग सकता है, क्योंकि Dimensity 6300 में आमतौर पर Mali-G57 MC2 GPU दिया जाता है। उम्मीद है यह गलती से लिखा हो सकता है।

कैमरा की बात करें तो Vivo Y21 5G फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 0.08MP का सुपर मैक्रो सेकेंडरी सेंसर शामिल हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए डिवाइस में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है।

कनेक्टिविटी के मामले में यह GSM / HSPA / LTE / 5G नेटवर्क सपोर्ट कर सकता है। इसमें ट्रिपल कार्ड स्लॉट (2 नैनो सिम + 1 माइक्रोएसडी कार्ड) मिल सकता है। अन्य फीचर्स में USB Type-C 2.0, OTG सपोर्ट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और Face Access 2.0 शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही फोन IP65 रेटिंग के साथ आ सकता है। जो धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान कर सकता है। कलर ऑप्शन में Voyage Black और Sunrise Gold देखे गए हैं।

कीमत की बात करें तो भूटान में इसकी कीमत Nu. 16,190 यानी इंडियन करेंसी अनुसार करीब 16 हजार रुपये सामने आई है। यह 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए बताई गई है।

बता दें कि इससे पहले भी यह स्मार्टफोन iQOO 15R के सोर्स कोड में भी स्पॉट किया गया था, जहां 120Hz डिस्प्ले, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस, IP65 रेटिंग और 6500mAh बैटरी जैसी जानकारी सामने आई थी। माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में फोन को लॉन्च किया जा सकता है। क्योंकि इसका मॉडल नंबर BIS सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक किसी भी बाजार के लिए आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लगातार सर्टिफिकेशन और लिस्टिंग में नजर आने से उम्मीद है कि Vivo Y21 5G जल्द उपलब्ध हो सकता है।

यदि आप भी वीवो के नए फोन को लेना चाहते तो इसके लिए वेट कर सकते हैं। यह कम कीमत में मिड रेंज परफॉरमेंस के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। हम और अपडेट मिलने पर आपको नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here