
Vivo की अपकमिंग Y-सीरीज का स्मार्टफोन Vivo Y21 5G एक बार फिर चर्चा में है। यह पहले TDRA सर्टिफिकेशन पर सामने आ चुका है। वहीं, अब फोन को Google सर्च रिजल्ट पेज पर स्पॉट किया गया है। जहां इसकी बैटरी और डिस्प्ले से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई हैं। खास बात यह है कि सर्च रिजल्ट पर दिख रहे लिंक को ओपन करने पर iQOO 15R 5G के प्रोडक्ट पेज पर रीडायरेक्ट किया जा रहा था। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
टेक आउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार Google सर्च पेज पर दिखाई गई जानकारी के मुताबिक Vivo Y21 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने की बात सामने आई है। इतना ही नहीं, डिवाइस को IP65 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
बताया गया है कि लिंक को ओपन करने पर iQOO इंडिया वेबसाइट पर मौजूद iQOO 15R 5G के प्रोडक्ट पेज पर ले गया था। पेज के सोर्स कोड की जांच करने पर मेटा डिस्क्रिप्शन में वही स्पेसिफिकेशंस देखने को मिले हैं, जो Google सर्च रिजल्ट में दिखाई दे रहे हैं। इससे संकेत मिलता है कि या तो पेज को गलती से अपडेट किया गया है या फिर दोनों डिवाइस के बीच किसी तरह का हार्डवेयर कनेक्शन हो सकता है।
बता दें कि आगामी Vivo Y21 5G को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन पर दो मॉडल नंबर “V2553” और “V2554” के साथ देखा गया था। यही मॉडल नंबर EPREL सर्टिफिकेशन में भी सामने आए हैं। EPREL लिस्टिंग के अनुसार V2553 वैरियंट में 6355mAh बैटरी और V2554 वैरियंट में 5090mAh बैटरी दी जा सकती है। दोनों मॉडल में 44W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और IP65 रेटिंग की पुष्टि भी की गई है।
इनमें से V2553 मॉडल को भारत की BIS, मलेशिया की SIRIM और यूएई की TDRA वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है। इन सर्टिफिकेशंस के अनुसार भारतीय बाजार में यह फोन 6355mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है। Google सर्च में सामने आई 6500mAh बैटरी की जानकारी भी लगभग इसी क्षमता जितनी मानी जा रही है।
अब तक सामने आई जानकारियों को देखते हुए संभावना है कि अपकमिंग Vivo Y21 5G जल्द ही बाजार में एंट्री ले सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में लॉन्च डेट और कीमत के बारे में अपडेट के लिए इंतजार करना होगा। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।










