
Infinix अपनी GT सीरीज को आगे बढ़ाने की तैयारी में लग रहा है। इसमें जल्द ही Infinix GT 50 Pro 5G पेश हो सकता है। इससे पहले भी फोन की जानकारी सामने आ चुकी है। वहीं, अब यह स्मार्टफोन भारत की BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखाई दिया है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिले हैं। इसके साथ ही फोन की कथित रियल-लाइफ इमेज भी ऑनलाइन सामने आई हैं। जिससे लुक का पता चला है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक हुई तस्वीरों के अनुसार Infinix GT 50 Pro 5G के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जो रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल में दिख रहा है। इस कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलने की बात सामने आई है, जिसके साथ LED फ्लैश भी दिया जा सकता है। फोन के दाहिने किनारे पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर देखने को मिल सकते हैं। जबकि नीचे की तरफ SIM ट्रे दी जा सकती है।

Infinix GT 50 Pro 5G फोन में रिपोर्ट के मुताबिक बैक पैनल पर Pininfarina ब्रांडिंग भी दिखाई दे सकती है, जिससे लगता है कि यह डिवाइस इटैलियन कार डिजाइन कंपनी के साथ मिलकर डिजाइन किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में NFC कनेक्टिविटी सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है।
गेमिंग को ध्यान में रखते हुए कंपनी Infinix GT 50 Pro 5G में विजिबल लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी दे सकती है, जिससे लंबे समय तक गेम खेलने या हैवी टास्क के दौरान फोन का तापमान कंट्रोल में रखा जा सके। वहीं, पूर्व में सामने आए लीक रेंडर्स में फोन के बैक पैनल पर ग्रीन LED लाइट्स और कार्बन-फाइबर जैसा टेक्सचर्ड डिजाइन देखने को मिला था।
टिपस्टर के अनुसार Infinix GT 50 Pro 5G को Bureau of Indian Standards (BIS) डेटाबेस पर X6840 और X6891 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। जिससे लगता है यह जल्द इंडिया में आ सकता है।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार Infinix GT 50 Pro 5G में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। जिसके साथ 12GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है।

कैमरा सेटअप Infinix GT 50 Pro 5G में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड रियर कैमरा शामिल हो सकता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
कंपनी ने अभी तक Infinix GT 50 Pro 5G के लॉन्च को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन BIS सर्टिफिकेशन और सामने आई लीक रिपोर्ट्स से लग रहा है कि नया GT सीरीज स्मार्टफोन आने वाले हफ्तों में भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह फोन खास तौर पर गेमिंग और हाई-परफॉरमेंस पसंद करने वालों को कम कीमत में लुभा सकता है। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।












