
Motorola ने अपने स्टाइलस स्मार्टफोन लाइनअप को अपडेट करते हुए नया moto g stylus 5G (2026) ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया है। यह डिवाइस पिछले मॉडल के मुकाबले अपग्रेड के साथ आया है, जिसमें सबसे बड़ा बदलाव नया इन-बिल्ट एक्टिव स्टाइलस है। इसके साथ ही कंपनी ने कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और ड्यूरेबिलिटी भी शानदार दी है। जिससे यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बन सकता है। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस, प्राइस और उपलब्धता के बारे में जानते हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो Moto G Stylus 5G (2026) में 6.7-इंच का 1.5K pOLED पैनल दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। आउटडोर यूज के लिए हाई ब्राइटनेस मोड और वॉटर टच टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे गीले हाथों में भी स्क्रीन आसानी से काम करती है। साथ ही प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 3 लगाया गया है।

परफॉरमेंस के लिए Moto G Stylus 5G (2026) में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। इसके साथ 8GB LPDDR5X RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है, जिसे microSD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन Android 16 पर आधारित My UX के साथ रन करता है। इसमें Google Gemini का इंटीग्रेशन भी दिया गया है, जो AI आधारित टास्क और प्रोडक्टिविटी को आसान बनाता है।
Moto G Stylus 5G (2026) में दिया गया एक्टिव स्टाइलस पहले से ज्यादा एडवांस हो गया है, जो प्रेशर और टिल्ट को सपोर्ट करता है, जिससे राइटिंग और ड्रॉइंग का अनुभव नेचुरल हो सकता है। स्टाइलस सीधे फोन के सॉफ्टवेयर के साथ इंटीग्रेट है, खासकर Notes ऐप के साथ, जहां AI फीचर्स जैसे Sketch to Image (ड्रॉइंग को इमेज में बदलना) और Handwriting Calculator (हाथ से लिखे मैथ सवाल को सॉल्व करना) मिलते हैं। इसके अलावा Quick Clip, Drag & Drop, Hover to Magnify और Circle to Search जैसे फीचर्स यूजर्स को स्मार्ट और तेज काम करने का अनुभव देंगे। स्टाइलस की बैटरी लगभग 100 घंटे स्टैंडबाय और करीब 4 घंटे लगातार उपयोग प्रदान कर सकती है और यह सिर्फ 15 मिनट में चार्ज हो जाती है।
कैमरा सेक्शन की बात करें तो Moto G Stylus 5G (2026) में 50MP का Sony LYT-700C सेंसर दिया गया है, जो OIS और बेहतर लो-लाइट परफॉरमेंस के साथ आता है। इसके साथ 13MP का अल्ट्रावाइड + मैक्रो कैमरा मिलता है। जबकि फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो ऑटो ग्रुप मोड सपोर्ट करता है। फोन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और AI बेस्ड फीचर्स जैसे Photo Enhancement Engine, Super Zoom, Action Shot और अलग-अलग फोकल लेंथ वाला Portrait Mode भी शामिल हैं।
बैटरी के मामले में Moto G Stylus 5G (2026) फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है, जो कंपनी के अनुसार 44 घंटे तक का चल सकती है। इसमें 68W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। साथ ही Battery Care फीचर बैटरी की लाइफ को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करेगा।

ड्यूरेबिलिटी भी Moto G Stylus 5G (2026) फोन की बड़ी खासियत है। इसमें लेदर-इंस्पायर्ड फिनिश और Pantone कलर ऑप्शन दिए गए हैं। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रह सकता है। यही नहीं MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है।
कीमत की बात करें तो moto g stylus 5G (2026) की शुरुआती कीमत USD 499.99 यानी इंडियन करेंसी के अनुसार लगभग 46,200 रुपये रखी गई है। यह 16 अप्रैल से Best Buy, Amazon और Motorola की आधिकारिक वेबसाइट सहित कई प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगा।
moto g stylus 5G (2026) स्मार्टफोन उन लोगों के लिए है जो नोट्स, स्केचिंग या प्रोडक्टिविटी के लिए स्टाइलस का उपयोग करते हैं। यदि आप ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले, AI फीचर्स और स्टाइलस का कॉम्बिनेशन मिले तो यह डिवाइस आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आप इसे चुन सकते हैं। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।












