12999 रुपये में लॉन्च हुआ 5000mAh बैटरी और 6GB RAM वाला सस्ता 5G फोन! खराबी आने पर मिलेगी फ्री होम सर्विस

Join Us icon

इंडियन मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल ने पिछले साल सितंबर 2025 में लो बजट स्मार्टफोन Lava Bold N1 5G भारत में लॉन्च किया था जो 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था। उस वक्त यह सस्ता 5जी फोन 4GB RAM पर पेश हुआ था जो 64GB और 128GB स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं आज कंपनी ने इस मोबाइल को और भी एडवांस करते हुए लावा बोल्ड एन1 का 6GB RAM वाला 5G फोन वेरिएंट भी बाजार में उतार दिया है।

नया Lava Bold N1 5G फोन 6GB RAM + 128GB Storage पर लाया गया है जिसका प्राइस 12,999 रुपये है। इस सस्ते 5जी फोन की बिक्री 1 मई से शुरू होगी जिसे शॉपिंग साइट अमेजन से खरीदा जा सकेगा। वहीं शुरुआती सेल ऑफर में कंपनी बोल्ड एन1 5जी पर 1 हजार रुपये का डिस्काउंट भी देगी जिसके बाद इस स्मार्टफोन का इफेक्टिव प्राइस सिर्फ 11,999 रुपये पड़ेगा। इस लो बजट 5जी स्मार्टफोन को Champagne Gold और Royal Blue कलर में खरीदा जा सकेगा।

लावा बोल्ड एन1 5जी फोन को कंपनी ने एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस पर भारतीय बाजार में उतारा है। फोन में 6जीबी वचुर्अल रैम दी गई है जिसे 6जीबी फिजिकल रैम में जोड़कर 12GB RAM (6जीबी+6जीबी) की ताकत पाई जा सकती है। यह सस्ता लावा मोबाइल एंड्रॉयड 15 ओएस पर काम करता है।

अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे Unisoc T765 चिपसेट पर लॉन्च किया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.1गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

Lava Bold N1 5G स्मार्टफोन में 720 × 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ ​डिस्प्ले दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल बैक कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

पावर बैकअप के लिए यह सस्ता लावा मोबाइल 5000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 10वॉट फास्ट चार्जिंग मिलती है। सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के लिए Lava Bold N1 5G फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक फीचर मौजूद है।

LAVA Bold 2

पाठकों को बता दें कि लावा ने पिछले ही महीने इंडिया में Lava Bold 2 5G फोन लॉन्च किया है और इसकी कीमत 13,999 रुपये है। इस मोबाइल में 6जीबी रैम + 128जीबी मेमोरी दी गई है। ये वाला लावा फोन 2.6GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड वाले MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर पर काम करता है। यानी लावा बोल्ड 2 आज लॉन्च हुए बोल्ड एन1 से बेहतर परफॉर्म कर सकता है।

लावा बोल्ड 2 5जी फोन में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और इसके फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है। पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल 5000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। वहीं फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच की HD+ AMOLED डिस्प्ले लगी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here