
Xiaomi Redmi ने अप्रैल महीने में इंडिया में अपना सस्ता 5G फोन रेडमी ए7 प्रो लॉन्च किया था। यह मोबाइल 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था जिसमें 4GB RAM के साथ 64GB Storage, 6300mAh Battery और 32MP Camera दिया गया था। आज अपने फैंस को झटका देते हुए कंपनी ने Redmi A7 Pro 5G की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। इस सस्ते रेडमी फोन का प्राइस 2,500 रुपये बढ़ा दिया गया है और फोन की नई कीमतें आज से ही लागू हो गई है।
Redmi A7 Pro 4GB RAM वाला 5G फोन है जिसे 64जीबी और 128जीबी पर लाया गया है। पहले लॉन्च प्राइस की बात करें तो ये दोनों वेरिएंट्स 12,499 रुपये में और 13,499 रुपये में लाए गए थे। लेकिन अब दोनों ही वेरिएंट्स की कीमत 2,500 रुपये महंगी हो गई है। इस प्राइस हाइक के बाद 4जीबी+64जीबी वेरिएंट खरीदने के लिए 14,999 रुपये चुकाने होंगे और 128जीबी मेमोरी वाला फोन 15,999 रुपये में बिकेगा। रेट बढ़ने के बाद क्या रेडमी ए7 प्रो 15 हजार से कम के बेस्ट 5जी फोन में गिना जा सकता है, यह जानने के लिए आगे इस मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स पढ़ सकते हैं।
Redmi A7 Pro डिटेल
इस रेडमी 5जी स्मार्टफोन में 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली बड़ी स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर यूजर्स को 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 800निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। वहीं रेडमी ए7 प्रो की स्क्रीन Low Blue Light व Flicker-Free सर्टिफाइड बनाई गई है जो ज्यादा देर तक फोन चलाने पर भी आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करती है।
Redmi A7 Pro 5G फोन Unisoc T8300 चिपसेट पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस सस्ते रेडमी 5जी फोन में माली जी57 जीपीयू लगाया गया है। इस फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करता है।
यह 5जी स्मार्टफोन एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है। यह तकनीक मोबाइल की 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 8GB RAM (4जीबी+4जीबी) की ताकत देती है। रेडमी ए7 प्रो स्मार्टफोन LPDDR4X RAM + UFS2.2 Storage तकनीक पर काम करता है। बताते चलें कि Redmi A7 Pro 5G फोन में ग्राहकों को 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।
पावर बैकअप के लिए Redmi A7 Pro 5G स्मार्टफोन तगड़ी 6300एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि 4 साल तक इस मोबाइल की बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत से अधिक रह सकती है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। इस रेडमी फोन में यूजर्स को 7.5W Reverse चार्जिंग भी मिलेगी जिसके चलते अपने मोबाइल से दूसरे फोन को भी चार्ज किया जा सकेगा।
फोटोग्राफी के लिए रेडमी ए7 प्रो 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस सस्ते Redmi 5G फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इस सस्ते 5जी फोन रेडमी ए7 प्रो को कंपनी ने Google Gemini और Circle To Search जैसे एआई फीचर्स के साथ पेश किया है। वहीं मोबाइल को पानी से बचाने के लिए इसे IP52 रेटिंग दी गई है। रेडमी ए7 प्रो में Wi-Fi और Bluetooth 5.4 के साथ ही OTG और FM जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यूजर्स को इसमें 3.5mm हेडफोन जैक और 200% Volume Boost फीचर भी मिलेगा।
15000 का 5जी फोन
प्राइस हाइक के बाद रेडमी ए7 प्रो की कीमत 14,999 रुपये हो गई है। अगर स्पेक्स के हिसाब से देखें तो 6300mAh Battery इसकी सबसे बड़ी खूबी है। अगर आप बार बार मोबाइल चार्ज करने के झंझट से बचना चाहते हैं तो यह मोबाइल काम आ सकता है। वहीं फोन की बड़ी स्क्रीन पर रील्स और वीडियोज़ देखने का एक्सपीरियंस भी अच्छा होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश दी गई है जो इस प्राइस रेंज के स्मार्टफोंस में कम ही देखने को मिलती है।
कीमत के हिसाब से देखें तो इन दिनों सभी स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं। ऐसे में Redmi A7 Pro 5G को 15 हजार से कम के बेस्ट फोन में शामिल किया जा सकता है। इस रेडमी 5जी फोन के अलावा इस प्राइस सेग्मेंट में लेटेस्ट HMD Vibe 2, Moto G37 Power और G37 Power के साथ ही realme P4 Lite और OPPO K14x को भी कंसीडर किया जा सकता है।













