सस्ता 5G फोन Lava Bold N4 Pro, 18 सितंबर को होगा इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

इंडियन मोबाइल कंपनी लावा ने पिछले महीने 8 हजार रुपये का स्मार्टफोन Lava Bold N4 Lite भारतीय बाजार में उतारा था। यह मोबाइल 3GB RAM + 32GB Storage के साथ 8,099 रुपये की कीमत पर आया था। वहीं अब कंपनी इसी सीरीज ‘प्रो’ मॉडल Lava Bold N4 Pro 5G मार्केट में एंट्री लेने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि वह लावा बोल्ड एन4 प्रो अगले सप्ताह भारतीय बाजार में लॉन्च कर देगी।

Lava Bold N4 Pro 5G लॉन्च डेट

लावा इंटरनेशनल ने बताया है कि नया स्मार्टफोन Lava Bold N4 Pro लेकर आ रही है जो 18 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। यह 15000 से कम का 5जी फोन बनकर आ सकता है। ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर इस अपकमिंग 5जी फोन का माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है जहां मोबाइल की फोटो सहित कई अहम फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठा दिया गया है। प्रोडक्ट पेज से खुलासा हुआ है कि लावा बोल्ड एन4 प्रो 5जी फोन अमेजन पर बिकेगा।

Lava Bold N4 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

लावा बोल्ड एन4 प्रो बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन बनकर आ रहा है। कंपनी ने ऑफिशियल जानकारी दे दी है कि पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में तगड़ी 6000mAh Battery लगाई जाएगी। बड़ी बैटरी के साथ ही इस स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिलेगी और मोबाइल में यूएसबी टाइप सी पोर्ट भी दिया जाएगा। ब्रांड द्वारा शेयर की गई फोटो से पता चला है कि यह अपकमिंग 5जी फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले पर लॉन्च होगा।

फोटोग्राफी के लिए लावा बोल्ड एन4 प्रो 5जी फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जा रहा है। इसमें एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं हमारा अनुमान है कि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस लावा 5जी फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी लगाया जा सकता है।

इस नए लावा 5जी फोन को कंपनी स्टॉक एंड्रॉयड ओएस पर लेकर आएगी। यानी इसमें कोई थर्डपार्टी ऐप्स नहीं दी जाएगी और मोबाइल में ऐड-फ्री और ब्लोट-फ्री एक्सपीरियंस मिलेगा। फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि इस स्मार्टफोन को Unisoc T8200 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 4GB RAM और 6GB RAM देखने को मिल सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here