Huawei Nova 16 सीरीज 1 जून को चीन में होगी लॉन्च, Nova 16 Pro का डिजाइन और कलर ऑप्शन आए सामने

Join Us icon

Huawei ने आधिकारिक तौर पर Nova 16 सीरीज स्मार्टफोंस की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी 1 जून को नई Huawei Nova 16 5G सीरीज लॉन्च करेगी। वहीं, लॉन्च से पहले ब्रांड ने Nova 16 Pro का डिजाइन और एक नया कलर टीज किया है। जिससे आने वाले फोन की झलक सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज में Huawei Nova 16, Nova 16 Pro और Nova 16 Pro Max जैसे तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

कंपनी द्वारा शेयर किए गए टीजर में Huawei Nova 16 Pro को Sky Blue और Gradient फिनिश में देखा गया है। फोन के रियर पैनल पर नया कैमरा मॉड्यूल लुक दिया गया है। जिसमें दो बड़े सर्कुलर कटआउट मौजूद हैं। पहले कटआउट के अंदर तीन कैमरा सेंसर दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरे कटआउट में LED फ्लैश और एक अन्य सेंसर दिया गया है। हालांकि फिलहाल इस सेंसर की जानकारी सामने नहीं आई है। डिजाइन के मामले में फोन प्रीमियम और अलग दिख रहा है।

लीक्स के अनुसार Nova 16 और Nova 16 Pro मॉडल Black, White, Blue और Gradient कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकते हैं। वहीं, टॉप मॉडल Nova 16 Pro Max में Gradient फिनिश नहीं मिलने की बात सामने आई है। यह मॉडल सिर्फ Black, White और Blue कलर वेरिएंट्स में आ सकता है।

Huawei Nova 16 Pro Max को लेकर पहले भी स्पेसिफिकेशंस भी सामने आए हैं। बताया गया है कि इसमें 6.84 इंच का 1.5K LTPO डिस्प्ले मिल सकता है। जो हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। फोन में Huawei का Kirin 9000 सीरीज चिपसेट दिए जाने की संभावना है। फोन में बड़ी 7000mAh बैटरी और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।

कैमरा सेगमेंट में भी Nova 16 Pro Max दमदार हो सकता है। लीक जानकारी के अनुसार फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। जिसमें बड़ा 1/1.28-इंच सेंसर मिल सकता है। इसके साथ Periscope Telephoto Lens और Multispectral Sensor भी मिलने की उम्मीद है। जिससे फोटोग्राफी एक्सपीरियंस शानदार हो सकता है।

बताते चलें कि Huawei अपने आगामी लॉन्च इवेंट में MatePad Pro Max टैबलेट और नई Supernova स्मार्टवॉच भी पेश कर सकता है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इन प्रोडक्ट्स को आधिकारिक तौर पर टीज नहीं किया है।

Nova 16 सीरीज की चीन लॉन्च डेट सामने आ चुकी है, उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में Huawei Nova 16 सीरीज से जुड़े और फीचर्स व स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here