Huawei Nova 16 Series की लॉन्च डेट लीक, 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आ सकता है Pro Max

Join Us icon

Huawei जल्द ही अपनी नई Nova 16 सीरीज को लॉन्च कर सकता है। नई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 1 जून को Huawei Nova 16 series को चीन में पेश कर सकती है। हालांकि ब्रांड ने अभी लॉन्च डेट को आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं किया है, लेकिन जल्द ही जानकारी सामने आ सकती है। आइए, आगे इस श्रृंखला को लेकर अब तक आई संभावित डिटेल्स जानते हैं।

माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट Weibo पर टिप्स्टर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि Huawei Nova 16 series की लॉन्चिंग 1 जून को हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें तीन मॉडल्स लॉन्च हो सकते हैं, जिनमें Huawei Nova 16, Huawei Nova 16 Pro और Huawei Nova 16 Pro Max शामिल हो सकते हैं। वहीं, एक अन्य टिप्स्टर ने Nova 16 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस बताए हैं। लीक के अनुसार इस फोन में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें बड़ा 1/1.28-इंच सेंसर देखने को मिलेगा। टिप्स्टर ने यह भी बताया है कि Huawei इस बार किसी नए कैमरा सेंसर का उपयोग कर सकता है।

 

डिजाइन और कलर ऑप्शंस की बात करें तो बेस Nova 16 और Nova 16 Pro को ब्लैक, वाइट, ब्लू और ग्रेडिएंट फिनिश में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, टॉप मॉडल Nova 16 Pro Max केवल ब्लैक, वाइट और ब्लू रंगों में पेश किए जाने की उम्मीद है। Huawei की Nova सीरीज हमेशा से स्टाइलिश डिजाइन और कैमरा फीचर्स के लिए जानी जाती है और इस बार भी कंपनी इसी पैटर्न को फॉलो कर सकती है।

Huawei Nova 16 Pro Max के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.84-इंच का 1.5K LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस LTPO पैनल की मदद से बेहतर रिफ्रेश रेट कंट्रोल और बैटरी एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में Huawei का Kirin 9000 series चिपसेट दिया जा सकता है। जो फ्लैगशिप-अनुभव दे सकता है। इसके साथ बड़ी 7000mAh बैटरी भी देखने को मिल सकती है, जो इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियतों में से एक हो सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक Nova 16 Pro Max में periscope telephoto lens और multispectral sensor भी दिया जा सकता है। Periscope कैमरा बेहतर zoom photography के लिए उपयोगी माना जाता है। जबकि multispectral sensor फोटो कलर और डिटेल्स को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा फोन में wireless charging सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है।

फिलहाल Huawei ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, इसलिए आगे के अपडेट का वेट किया जा सकता है। उम्मीद है आने वाले दिनों में कंपनी इस नई सीरीज को टीज करना शुरू कर सकती है। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें। (सोर्स)

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here