
Realme जल्द ही भारत में अपनी P-सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च करने वाला है। जिसे लेकर कंपनी ने Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। यानी यह अगले महीने आ सकता है। माइक्रोसाइट पर “A real shift. Are you ready?” और “The R revolution is coming” जैसी टैगलाइन दिखाई गई हैं। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। आइए, अब तक आई संभावित डिटेल्स जानते हैं।

जून में लॉन्च हो सकता है Realme P4R 5G
इससे पहले सामने आई लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Realme P4R 5G को भारत में जून 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। नई लीक के अनुसार Realme P4R 5G में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में गेमिंग और डेली परफॉरमेंस के लिया अच्छा ऑप्शन बन सकता है।
Realme P4R 5G RAM और स्टोरेज ऑप्शन (लीक)
पूर्व लीक के अनुसार Realme P4R 5G का मॉडल नंबर RMX5266 हो सकता है। वहीं, फोन को Silver Glare, Titanium Glare और Lavender Glare कलर्स में लॉन्च किए जाने की बात कही गई है। स्टोरेज वेरिएंट्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 4GB RAM + 128GB स्टोरेज, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 6GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है।
हालांकि, कंपनी ने अब तक Realme P4R 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं किए हैं, लेकिन Flipkart माइक्रोसाइट लाइव होने के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में Realme इस फोन को लेकर और टीजर्स जारी कर सकता है।
बता दें कि Realme पिछले कुछ महीनों से अपनी P-सीरीज को लगातार विस्तार दे रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नया P4R 5G भी मिड-रेंज यूजर्स को टारगेट कर सकता है।
Realme P4 Power स्पेसिफिकेशंस
इसी साल लॉन्च हुए Realme P4 Power की बात करें तो इसकी सबसे बड़ी खासियत 10,001mAh बैटरी है। कंपनी के अनुसार यह फोन स्टैंडबाय मोड पर करीब 30 दिन तक बैकअप दे सकता है। वहीं, 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसे 21 घंटे 8 मिनट का PCMark बैटरी स्कोर मिला था।
Realme P4 Power फोन में 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, डिवाइस Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर रन करता है।
Realme P4 Power में 6.78 इंच का Full HD+ AMOLED 4D कर्व डिस्प्ले दिया गया है, इस पर 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP Sony IMX882 OIS प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा है।








