Realme P4R 5G भारत में अगले महीने हो सकता है लॉन्च, मिल सकता है ये Dimensity प्रोसेसर

Join Us icon

Realme जल्द ही अपनी P-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। सामने आए नए लीक के मुताबिक कंपनी आने वाले हफ्तों में Realme P4R 5G को भारत में पेश कर सकती है। यह डिटेल्स टिप्स्टर Abhishek Yadav द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की गई है। जिसमें फोन के लॉन्च टाइमलाइन के साथ-साथ प्रोसेसर भी बताया गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार Realme P4R 5G को भारत में जून 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ एंट्री ले सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह डिवाइस मिड-रेंज सेगमेंट में बेहतर परफॉरमेंस और गेमिंग एक्सपीरियंस देने वाला फोन बन सकता है।

अब तक सामने आई पूर्व लीक जानकारी के अनुसार Realme P4R 5G का मॉडल नंबर “RMX5266” हो सकता है। इसके अलावा फोन को तीन कलर ऑप्शन Silver Glare, Titanium Glare और Lavender Glare में लॉन्च किए जाने की बात कही गई है। वहीं, स्टोरेज वेरिएंट्स की बात करें तो यह डिवाइस 4GB RAM + 128GB स्टोरेज, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 6GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन में लाया जा सकता है।

अभी तक कंपनी की ओर से Realme P4R 5G की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन लगातार सामने आ रही लीक रिपोर्ट्स को देखते हुए लगता है कि Realme जल्द ही इस स्मार्टफोन को टीज कर सकता है। खास बात यह है कि कंपनी हाल के महीनों में अपने P-सीरीज पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा रही है, ऐसे में Realme P4R 5G को भी बजट में गेमिंग डिवाइस देख रहे लोगों को लुभा सकता है।

आने वाले दिनों में फोन से जुड़े और फीचर्स सामने आ सकते हैं। हम आपको आगे की डिटेल्स मिलते ही अपडेट देंगे। इसी बीच आपको इस लाइनअप के realme P4 Power की जानकारी बताते हैं। जिसे इसी साल लॉन्च किया गया है।

रियलमी पी4 पावर की सबसे बड़ी खूबी बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इसे 10,001एमएएच बैटरी से लैस कर मार्केट में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 21 घंटे, 8 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर हासिल कर चुकी है। वहीं, ब्रांड की मानें तो यह रियलमी का फोन स्टैंड बॉय मोड पर 30 दिन यानी 1 महीने तक का बैकअप दे सकती है।

realme P4 Power की बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह स्मार्टफोन 27W Reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। यानी फोन पावरबैंक का काम भी कर सकता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है यह एंड्राइड 16 आधारित रियलमी यूआई 7.0 पर काम करता है।

realme P4 Power

realme P4 Power 5G फोन ⁠6.78-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है। यह AMOLED पैनल पर बनी 4D curve+ स्क्रीन है जिस पर 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही 6000nits पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। इसे IP68 + IP69 रेटिंग मिली हुई है। जो पानी और धूल से बचाती है।

कैमरा की बात करें तो रियलमी पी4 पावर 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल वाला मेन IMX882 OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here