
Ai+ ने अपनी अपकमिंग Nova 2 सीरीज के तहत आने वाले Ai+ Nova 2 Neo और Ai+ Nova 2 Pro स्मार्टफोंस को नए टीजर्स के जरिए दर्शाया है। कंपनी ने दोनों फोंस के डिजाइन, कलर ऑप्शंस और कुछ प्रमुख फीचर्स को टीज किया है। इनकी माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो चुकी है। जिससे लगता है कि कंपनी जल्द ही इन डिवाइस को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Ai+ Nova 2 Neo डिजाइन और डिटेल्स टीज
कंपनी ने Ai+ Nova 2 Neo को “Slim Stylish. Effortlessly Practical.” टैगलाइन के साथ टीज किया है। नए टीजर इमेज में फोन का डिजाइन सामने आया है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप, रिंग LED फ्लैश और फ्लैट एज डिजाइन देखने को मिलता है। फोन को ब्लैक कलर में दिखाया गया है। जबकि पेश होने के समय और भी आप्शंस आ सकते हैं।
टीजर में “The World Welcomes a New Star” और “Spectacular Arrival” जैसी लाइनें देखी गई हैं। वहीं, कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन बेहतर डिजाइन और रोजमर्रा के उपयोग को ध्यान में रखकर लाया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी फोन के फीचर्स शेयर नहीं किए हैं, लेकिन टीजर के अनुसार फोन में बेहतर बैटरी और स्मूद परफॉरमेंस मिल सकता है। इसके अलावा फोन में नया डिजाइन के साथ प्रैक्टिकल यूजर एक्सपीरियंस देने का दावा भी किया गया है।

Ai+ Nova 2 Pro डिजाइन और डिटेल्स टीज
Ai+ Nova 2 Pro को कंपनी ने ज्यादा प्रीमियम अंदाज में टीज किया है। टीजर में “Style with an Edge. Crafted to Be Seen.” टैगलाइन दी गई है। फोन के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप और अलग डिजाइन पैटर्न देखा जा सकता है। फोन को कई कलर ऑप्शंस में दिखाया गया है, जिनमें ब्लू, ग्रीन, लाइट ब्लू, रेड और पिंक शेड शामिल हैं।
कंपनी ने यह भी शेयर किया है कि Ai+ Nova 2 Pro फोन बेहतर डिस्प्ले और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस के साथ आ सकता है। टीजर में “Pro Vision in Your Hands” लाइन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे साफ है कि कंपनी स्क्रीन क्वालिटी और विजुअल एक्सपीरियंस पर जोर दे रही है।

कैमरा और परफॉरमेंस
Ai+ Nova 2 Pro के टीजर में “Shoot Like a Pro Anywhere” और “Pro Speed in Your Pocket” जैसी टैगलाइन भी हैं। इससे लगता है कि फोन में कैमरा फीचर्स और परफॉरमेंस को खास तौर पर बेहतर बनाया जा सकता है।
कंपनी ने यह भी बताया है कि यूजर्स को फोन में स्मूद मल्टीटास्किंग, गेमिंग और स्ट्रीमिंग एक्सपीरियंस मिल सकता है। वहीं “All Day Pro Power” टैगलाइन से बैटरी बैकअप पर भी जोर दिया गया है। हालांकि अभी बैटरी साइज का पता नहीं चला है।
जल्द हो सकता है लॉन्च
फिलहाल Ai+ ने Nova 2 Neo और Nova 2 Pro की लॉन्च डेट, कीमत और फुल स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन Flipkart माइक्रोसाइट लाइव होने के बाद माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इन मोबाइल्स को भारत में लॉन्च कर सकती है। हम आपको आगे भी अपडेट मिलने पर जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।








