
जून का महीना शुरू हो गया है और साथ ही पूरे देश को गर्मी ने अपनी चपेट में ले लिया है। इस महीने भारतीय मोबाइल भी नए लॉन्च के साथ गर्म रहने वाला है। इस महीने Xiaomi, Redmi, Motorola, OPPO, vivo, realme, Samsung और LAVA सहित Pova ब्रांड के नए स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में कदम रखने जा रहे हैं। इंडिया में जून में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की लिस्ट और डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।
Lava Bold N2 5G
लावा बोल्ड एन2 5जी फोन 3 जून को इंडिया में लॉन्च होगा। यह 15 हजार से कम का 5जी फोन बनकर आएगा जिसमें 4GB RAM मिलेगी। कंपनी बता चुकी है कि Bold N2 5G में ऐड-फ्री और ब्लोट-फ्री क्लीन Android 16 वर्जन दिया जाएगा। अनुमान है कि यह सस्ता 5जी फोन UNISOC T8200 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 6000mAh battery दी जा सकती है और इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है। अपकमिंग लावा 5जी फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च हो सकता है।

Motorola Edge 70 Pro+
मोटोरोला ऐज 70 प्रो प्लस 5जी फोन 4 जून को इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी की ओर से बताया जा चुका है कि इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया जाएगा और भारतीय बाजार में इसे 12GB LPDDR5X RAM पर लाया जाएगा। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200निट्स पीक ब्राइटनेस वाली 6.8 इंच AMOLED स्क्रीन दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में Sony LYT710 सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जाएगा। वहीं पावर बैकअप के लिए 6500mAh बैटरी, 90W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग मिलेगी।

Xiaomi 17T
शाओमी 17टी इंडिया लॉन्च डेट 4 जून है। यह ग्लोबल मार्केट में पेश हो चुका है लिहाजा फोन की स्पेसिफिकेशन्स पहले से ही सार्वजनिक है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए शाओमी 17टी Leica कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें बैक पैनल पर 50MP+50MP+12MP वाला रियर कैमरा सेटअप लगा है और फ्रंट पर 32MP सेल्फी सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह शाओमी फोन 6500mAh Battery सपोर्ट करता है जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। Xiaomi 17T 5G में 6.59-इंच की 1.5K Crystal स्क्रीन दी गई है।

Redmi Turbo 5
रेडमी टर्बो 5 इसी महीने जून में इंडिया में लॉन्च होगा। यह मोबाइल भी शाओमी 17टी की ही तरह Mediatek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट पर लाया जा सकता है जिसके साथ 3D ice-cooling सिस्टम मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए इस रेडमी 5जी फोन को 7560mAh battery से लैस किया जा सकता है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग तकनीक मिल सकती है। इसे 6.59-इंच की फुलएचडी+ AMOLED स्क्रीन पर लाया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए Redmi Turbo 5 5G फोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

realme P4R 5G
रियलमी ने पी4आर इंडिया लॉन्च अनाउंस कर दिया है। फिलहाल लॉन्च डेट आनी बाकी है लेकिन इस मोबाइल की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव की जा चुकी है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 6GB RAM मिल सकती है। पावर बैकअप के लिए इस अपकमिंग realme 5G फोन को 7000एमएएच से बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं डिस्प्ले की बात करें तो realme P4R 5G फोन में 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड स्क्रीनल देखने को मिल सकता है। यह 5जी फोन 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा के साथ भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है।

Pova 8
पोवा 8 इंडिया लॉन्च कंफर्म हो गया है और रोचक बात यह है कि इस मोबाइल को Tecno के अंदर नहीं बल्कि Pova ब्रांड के तहत लाया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को Nothing Phone से इस्पायर्ड Glyph Lights वाले डिजाइन पर लाया जाएगा। वहीं कैमरा मॉड्यूल में भी एलइडी लाइट्स लगाई जा सकती हैं। लीक्स के अनुसार Pova 8 5G स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। इस 5जी फोन में 8000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.76-इंच की FHD+ डिस्प्ले मिल सकती है और फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy A27 5G
सैमसंग गैलेक्सी ए27 5जी फोन इंडिया में जून महीने में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने इस मोबाइल से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन माना जा रहा है कि यह मोबाइल Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लाया जाएगा जिसके साथ 8GB RAM मिल सकती है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की कैपेसिटी दी जा सकती है जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग सैमसंग 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। कंपनी इसे 25 हजार तक की रेंज में ला सकता है।

iQOO Z11 5G
आइकू का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन iQOO Z11 जून महीने में इंडिया में लॉन्च हो सकता है। यह मोबाइल 9020mAh battery के साथ चाइना में पहले ही पेश हो चुका है। चाइना मॉडल की ही बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया गया है। वहीं फोन हीट होने से रोकने के लिए 7K Ice Dome VC liquid कूलिंग सिस्टम दिया गया है। आइकू ज़ेड11 5जी फोन 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह आइकू स्मार्टफोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है।

OPPO Reno 16
ओपो रेनो 16 चीन में लॉन्च हो गया है जो जून महीने में इंडियन मार्केट में आने की तैयारी भी कर रहा है। यह 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन है जिसमें 3.5x optical व 120x digital zoom वाला 50MP Telephoto लेंस और 50MP Ultra-Wide एंगल लेंस भी लगा है। ओपो रेनो 16 50MP Selfie कैमरा सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8550 SUPER ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। ओपो रेनो 16 स्मार्टफोन 6.32-इंच की कॉम्पैक्ट 1.5K स्क्रीन सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 6700mAh battery और 80W SuperVOOC चार्जिंग दी गई है। इस ओप्पो 5जी फोन को IP66, IP68, IP69, IP69K रेटिंग प्राप्त है।

vivo T5 Lite 5G
वीवो टी5 लाइट 15 हजार से कम का 5जी फोन बनकर आ रहा है जो इसी महीने जून में इंडिया में लॉन्च होगा। लीक के अनुसार इस वीवो 5जी फोन को MediaTek Dimensity 6300 या फिर Dimensity 6400 चिपसेट पर लाया जा सकता है। यह मोबाइल SGS Five-Star सर्टिफाइड Military-Grade बॉडी पर लाया गया जा सकता है जिसमें IP64 रेटिंग भी मिल सकती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6500एमएएच बैटरी दी जा सकती है और फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।

Moto G87 5G
Motorola का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन इंडिया आ रहा है। अभी कंपनी ने तो कंफर्म नहीं किया है लेकिन चर्चा है कि मोटो जी87 5जी फोन जून में भारत में लॉन्च हो सकता है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है। वहीं मोबाइल में 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है। ग्लोबल मार्केट में इसे MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट पर लॉन्च किया गया था जिसमें 12GB RAM भी लगी है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5200mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 30वॉट फास्ट चार्जिंग मौजूद है। Motorola G87 5G फोन में 6.78 इंच की 1.5K Extreme AMOLED स्क्रीन लगाई गई है जिसपर 5000निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है।

Redmi 17 5G
रेडमी 17 5जी फोन 18 जून को इंडिया में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने अभी इस मोबाइल से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन चर्चा है कि यह अपकमिंग फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर के साथ भारतीय बाजार में कदम रख सकता है। पावर बैकअप के लिए इसे 7000mAh से भी बड़ी बैटरी पर लाया जा सकता है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। इस फोन को 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली एलसीडी स्क्रीन पर लाया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।

Samsung Galaxy F70 Pro
सैमसंग कंपनी इस महीने जून में अपनी ‘गैलेक्सी एफ सीरीज’ का भी विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन ला सकती है। बीते दिनों अपकमिंग गैलेक्सी एफ70 प्रो को इंडियन सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हो चुका है। Galaxy F70 Pro एक लो बजट 5जी फोन होगा जिसे 15 हजार से 20 हजार की रेंज में लाया जा सकता है। इस मोबाइल में MediaTek Dimensity प्रोसेसर दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए Galaxy F70 Pro में 6000mAh बैटरी दी जा सकती है। यह मोबाइल 120Hz रिफ्रेश रेट वाला एलसीडी डिस्प्ले पर लाया जा सकता है।
नोट : जैसे-जैसे कंपनियों द्वारा उपरोक्त स्मार्टफोंस की लॉन्च डेट अनाउंस की जाएगी, इस आर्टिकल को भी अपडेट कर दिया जाएगा। वहीं साथ किसी अन्य नए मोबाइल की जानकारी सामने आने पर उस अपकमिंग फोन को भी इस लिस्ट में शामिल कर दिया जाएगा।

















