7000mAh बैटरी वाले OPPO 5G पर आया 2000 का डिस्काउंट ऑफर, 6GB के रेट पर मिलेगी 8GB RAM

Join Us icon

ओपो ने मार्च महीने में भारत में अपनी ‘के सीरीज’ का नया स्मार्टफोन OPPO K14 5G लॉन्च किया था। यह बड़ी बैटरी वाला मोबाइल 7000mAh Battery, 8GB RAM और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया था। अगर आप कोई नया ओपो 5जी फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ओपो के14 को 2000 रुपये की छूट के परचेज किया जा सकता है। मोबाइल के सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर 2 हजार का डिस्काउंट मिल रहा है।

OPPO K14 5G प्राइस और डिस्काउंट ऑफर

ओपो के14 5जी फोन भारतीय बाजार में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में उपलब्ध है। पहले सेलिंग प्राइस की बात करें तो बेस वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage मिलती है। वहीं 6जीबी+256जीबी वेरिएंट का रेट 21,999 रुपये है। इस 5जी फोन के टॉप वेरिएंट 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है जिसका सेलिंग प्राइस 23,999 रुपये है।

फ्लिपकार्ट पर OPPO K14 5G फोन 2,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह 2 हजार रुपये की छूट मोबाइल के सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर मिल रही है जिसके बाद मोबाइल का स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस 17,999 रुपये पड़ेगा और टॉप वेरिएंट को 21,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

2000 रुपये की छूट के बाद 6जीबी रैम वेरिएंट के रेट पर ही मोबाइल ग्राहक 8GB RAM वाला 5G फोन पा सकते हैं। इसी तरह अगर 6GB RAM वाला स्मार्टफोन ही खरीदना है तो, डिस्काउंट ऑफर में 128GB स्टोरेज के प्राइस पर ही 256GB मेमोरी वाला फोन परचेज किया जा सकता है। यह फोन डील 30 जून तक चलेगी।

ओपो के14 5जी फोन पर 2000 रुपये की छूट बैंक ऑफर के तहत दी जा रही है। अच्छी बात यह है कि डिस्काउंट स्कीम देश के कई बड़े बैंक्स पर लागू हो रही है जिनमें Axis, ICICI, Kotak, BOM, HDFC, BOB, Yesbank, SBI और AU Small finance bank शामिल हैं। बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड दोंनों से पेमेंट करने पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। सस्ता OPPO 5G फोन खरीदने या के14 पर मिल रही ​डील की डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक) करें।

OPPO K14 5G स्पेसिफिकेशन्स

ओपो के14 5जी फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी तगड़ी बैटरी है। यह मोबाइल 7000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने के बाद इस पर लगातार 21 घंटे तक ऑनलाइन गेम खेले जा सकते हैं। ओपो इसे 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। फोन में यूजर्स को रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी जिसके चलते ओपो मोबाइल से दूसरे फोन भी चार्ज हो सकते हैं।

OPPO K14 5G फोन 1570 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1125nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। स्क्रीन पर Splash Touch और Glove Touch जैसे फीचर्स दिए गए हैं जिससे गीले हाथों से दस्ताने पहनकर भी डिस्प्ले पर बिना रूकावट काम किया जा सकता है।

ओपो के14 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 15.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यूं तो यह दो साल पुराना और ऐवरेज चिपसेट है लेकिन फिर भी प्रोसेसिंग को स्मूथ बनाने रखने के लिए इसमें 3900mm² SuperCool VC System भी दिया गया है। यह फोन के अंदर पैदा रही ​हीट को तुरंत बाहर निकाल देता है।

फोटोग्राफी के लिए OPPO K14 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल Monochrome लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया ओपो का 5जी फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। गौरतलब है कि यह IP69 रेटिंग वाला फोन है जो पानी में गिरने के बाद भी सु​रक्षित रहेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here