OnePlus Turbo 6X लॉन्च टाइमलाइन आया सामने, 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ हो सकती है एंट्री

Join Us icon

OnePlus जल्द अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus Turbo 6X लॉन्च कर सकता है। कंपनी के एग्जीक्यूटिव Li Jie Louis ने सोशल मीडिया पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए कंफर्म किया है कि यह स्मार्टफोन चीन में 18 जून से पहले लॉन्च होगा। वहीं, इससे पहले इस फोन की अहम डिटेल्स भी ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं। आइए, आगे आपको जानकारी विस्तार से देते हैं।

OnePlus Turbo 6X स्पेसिफिकेशंस

लीक के अनुसार OnePlus Turbo 6X में 6.72-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से यूजर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। जबकि पहले सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि Turbo 6X सीरीज में LCD और OLED दोनों डिस्प्ले वैरियंट देखने को मिल सकते हैं।

परफॉरमेंस की बात करें तो OnePlus Turbo 6X स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। यह प्रोसेसर डेली यूसेज, मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए अच्छा साबित हो सकता है।

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Turbo 6X में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें OV50D सेंसर उपयोग होने की बात कही जा रही है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की डिटेल्स सामने आई है।

आगामी OnePlus Turbo 6X स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी 7000mAh बैटरी हो सकती है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स को लंबे समय तक बैकअप मिलने की उम्मीद है। साथ ही फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो सकेगी।

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus Turbo 6X में प्लास्टिक फ्रेम दिया जा सकता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन को IP64 रेटिंग मिलने की भी संभावना है। जिससे यह डस्ट और पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकता है। यदि फोन के वजन की बात करें तो यह करीब 208 ग्राम बताया जा रहा है।

oneplus-turbo-6x-turbo-6x-pro-specifications-design-leak

इस सीरीज के Pro मॉडल को लेकर भी जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus Turbo 6X Pro में LTPS OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1.5K हो सकता है। इसके अलावा फोन में बड़ी 8000mAh बैटरी और IP69X वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी देखने को मिल सकती है।

कंपनी के हेड की तरफ से लॉन्च टाइमलाइन कंफर्म कर दी गई है, ऐसे में आने वाले दिनों में OnePlus Turbo 6X सीरीज की कीमत, स्टोरेज वैरियंट और उपलब्धता से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है। यदि आप चीन में हैं और इस लाइनअप को लेना चाहते हैं तो इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इनका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here