Xiaomi 17T भारत में हुआ लॉन्च, Leica कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Join Us icon

Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में एंट्री के बाद आखिरकार भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप लेवल फीचर्स के साथ आया है। कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल परफॉरमेंस और हाई-एंड कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं। आइए, आगे कीमत, स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।

Xiaomi 17T कीमत और ऑफर्स

Xiaomi 17T भारतीय बाजार में दो स्टोरेज में पेश किया गया है। इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की वास्तविक कीमत 59,999 रुपये है, लेकिन 5,000 रुपये के शुरुआती डिस्काउंट के बाद इसे 54,999 रुपये में लिया जा सकता है। वहीं, इसका टॉप-वैरियंट 12GB RAM + 512GB स्टोरेज 64,999 रुपये का है और यह ऑफर के तहत 59,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन की सेल 10 जून से mi.com, Amazon.in और शाओमी के रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो कंपनी ग्राहकों को शानदार विकल्प दे रही है। इसमें HDFC, SBI, ICICI, Kotak और OneCard जैसे प्रमुख बैंकों के कार्ड्स पर 5,000 रुपये का फ्लैट इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट या फिर 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। कंपनी 18 महीने की नो-कॉस्ट EMI और 0 डाउन पेमेंट की सुविधा Xiaomi Easy Finance के जरिए दे रही है।

Xiaomi 17T स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi 17T में 6.59-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2756 x 1268 पिक्सल है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें 480Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। इस डिस्प्ले पर 3500निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर होगी। यही नहीं इसमें Dolby Vision, HDR10+, 3840Hz PWM Dimming और सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i लगा है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Xiaomi 17T में 4nm बेस्ड MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर दिया गया है। फोन में Mali-G720 MC8 GPU और NPU 880 AI इंजन मिलता है। यह स्मार्टफोन LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक के साथ आता है। कंपनी ने इसे 12GB + 256GB और 12GB + 512GB स्टोरेज वैरियंट में पेश किया है।

कैमरा है बड़ी खूबी

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 17T में Leica Summilux ऑप्टिकल लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसमें Light Fusion 800 सेंसर और OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।

Xiaomi 17T फोन में Leica Authentic और Leica Vibrant जैसे खास फोटोग्राफी मोड भी दिए गए हैं। इसके अलावा 120x AI Zoom, RAW सपोर्ट, Pro Mode और 4K HDR10+ वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी और अन्य फीचर्स

Xiaomi 17T में 6500mAh की बड़ी Silicon-Carbon बैटरी दी गई है। इसके साथ 67W HyperCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसमें 50W PPS चार्जिंग और 22.5W wired reverse charging सपोर्ट भी दिया गया है। हालांकि कंपनी बॉक्स में चार्जर नहीं दे रही है।

Xiaomi 17T स्मार्टफोन Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है। इसमें कई AI फीचर्स दिए गए हैं। यूजर्स को AI Writing, AI Speech Recognition, AI Interpreter, AI Search और AI Dynamic Wallpapers जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा फोन में Google Gemini और Circle to Search का सपोर्ट भी मिलेगा।

अन्य फीचर्स के रूप में Xiaomi 17T में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, AI Face Unlock, IP68 रेटिंग, Dolby Atmos सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और Xiaomi 3D IceLoop Cooling System दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 6E, Bluetooth 6.0, NFC और eSIM सपोर्ट भी मिलता है। फोन का वजन करीब 200 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.17mm रखी गई है। कंपनी ने इसे प्रीमियम फिनिश और स्लिम डिजाइन के साथ लेकर आई है।

यदि आप इंडिया में हैं और तगड़े फीचर्स के साथ बढ़िया कैमरे वाला फोन देख रहे हैं तो Xiaomi 17T दमदार विकल्प है। आप इसे चुन सकते हैं। अगर इसके विकल्प चाहें तो OnePlus 15R, Motorola Signature, vivo V70 और iQOO 15R भी ले सकते हैं। हालांकि कैमरा के मामले में यहां शाओमी फोन आगे रह सकता है। आप अपनी पसंद के ब्रांड अनुसार चुनाव कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।



See All Competitors

Xiaomi 17T Price, Launch Date
Expected Price:N/A
Release Date: (Expected)
Variant:12 GB RAM
Phone Status:Upcoming Phone
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here