15 हजार वाले सस्ते vivo 5G फोन पर आया डिस्काउंट! 6500mAh बैटरी वाले मोबाइल पर 1000 रुपये की छूट

Join Us icon

वीवो ने मार्च महीने में सस्ता 5जी फोन vivo Y11 5G लॉन्च किया था जो 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था। यह 4जीबी रैम वाला 5जी फोन है जिसे Extended RAM टेक्नोलॉजी के साथ 8GB RAM की ताकत दी जा सकती है। अब कंपनी इस कम रेट वाले 5जी फोन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट लेकर आई है। यह 1 हजार रुपये की छूट बैंक ऑफर के तहत दी जा रही है जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

vivo Y11 5G प्राइस और ऑफर

सबसे पहले कीमत की बात करें तो इस 4जीबी रैम वाले सस्ते 5जी फोन को मार्केट में 64GB स्टोरेज के साथ 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और 128GB मेमोरी वाला फोन 16,999 रुपये में लाया गया था। इस फोन के 128जीबी वेरिएंट पर कंपनी 1,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। छूट के बाद 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

यह बैंक डिस्काउंट Kotak, HDFC और Axis Bank Credit card पर दिया जा रहा है। जो भी ग्राहक कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से मोबाइल खरीदते वक्त उपरोक्त बैंक से फोन की किश्त बनवाएंगे, उन्हें 1 हजार रुपये की छूट मिलेगी। जैस कि हमने पहले ही बताया 64जीबी मेमोरी वेरिएंट पर डिस्काउंट नहीं मिलेगा। छूट के साथ सस्ता वीवो 5जी फोन खरीदने के लिए या डील की डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक) करें।

vivo Y11 5G स्पेसिफिकेशन्स

इस सस्ते 5जी फोन की सबसे बड़ी खूबी मोबाइल में लगी बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए वीवो वाई11 5जी में तगड़ी 6500mAh battery दी गई है। यह 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इस स्मार्टफोन पर 48 घंटे से ज्यादा वीडियो प्लेबैक या 80 घंटे तक म्यूजिक स्ट्रीमिंग पाई जा सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

vivo Y11 5G फोन में 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसे एलसीडी पैनल पर बनाया गया है। इस फोन डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1200निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। इस सस्ते वीवो 5जी फोन में टीयूवी सर्टिफाइड आई-केयर स्क्रीन दी गई है जो लंबे समय तक मोबाइल चलाने पर आंखों को नुकसान से बचाती है।

वीवो वाई11 5जी फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह सस्ते 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 से लैस किया गया है जिसमें यूजर्स को Circle to Search, AI Photo Enhance और Google Gemini जैसे एआई फीचर्स भी मिलते हैं।

यह सस्ता 5जी फोन भारतीय बाजार में 4जीबी रैम पर लाया गया है जिसके साथ मोबाइल में Extended RAM तकनीक भी दी गई है। यह टेक्नोलॉजी स्मार्टफोन की 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 8जीबी रैम की ताकत प्रदान करती है। बताते चलें कि यह वीवो का सस्ता 5जी फोन मार्केट में 64जीबी व 128जीबी मेमोरी के साथ Midnight Blue और Sunrise Gold कलर में खरीदा जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए vivo Y11 5G स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो 5जी फोन 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। बताते चलें कि इस वीवो फोन को 5 स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस बॉडी पर लाया गया है जिसके चलते स्मार्टफोन के जमीन पर गिरने पर भी नुकसान नहीं होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here