सस्ता 5जी फोन 11999 रुपये में! 6000mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन और 8GB RAM की पावर वाले Lava Shark 2 5G की सेल शुरू

Join Us icon

सस्ता 5जी फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज से भारत में 12 हजार से कम का 5जी फोन Lava Shark 2 5G सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। यह स्मार्टफोन पिछले महीने मई में इंडिया में लॉन्च हुआ था लेकिन आज 10 जून से इसकी ब्रिकी शुरू की गई है। तगड़ी 6000mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 8GB RAM की ताकत (4जीबी+4जीबी) वाले लावा शार्क 2 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

सस्ता 5जी फोन

Lava Shark 2 5G फोन का प्राइस 11,999 रुपये है। यह मोबाइल सिंगल वेरिएंट में ही लाया गया है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage मिलती है। इस सस्ते 5जी फोन की ब्रिकी आज 10 जून से देश में शुरू हो गई है जिसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स यानी लोकल मोबाइल की दुकान से भी खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल दो कलर्स में लाया गया है जिसमें Sonar Gold और Arya Blue शामिल हैं। यह कम रेट वाला 5जी फोन खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी Free Home Service की फैसिलिटीज भी देगी।

Lava Shark 2 5G स्पेसिफिकेशन्स

सबसे पहले तो आपको बता दें कि बेशक यह 4जीबी रैम वाला 5जी फोन है लेकिन कंपनी ने इसे एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस किया है। यह तकनीक मोबाइल की ​4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 8GB RAM की ताकत देती है। Lava Shark 2 5G फोन एंड्रॉयड 16 ओएस के स्टॉक वर्जन पर काम करता है जिसमें कोई एक्स्ट्रा यूआई लेयर नहीं दी गई है। यानी इस स्मार्टफोन में ऐड-फ्री और ब्लोट-फ्री एक्सपीरियंस मिलेगा।

प्रोसेसिंग के लिए Lava Shark 2 5G फोन में UNISOC T8200 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.1गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह मोबाइल 5,15,768 AnTuTu score अचीव कर चुका है जो कंपनी के दावे पर स​टीक बैठता है।

लावा शार्क 2 5जी फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को तगड़ी 6000एमएएच बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इसपर 13 घंटे से ज्यादा का YouTube प्लेबैक टाइम पाया जा सकता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 60 मिनट यानी 1 घंटा यूट्यूब चलाने में इसकी सिर्फ 5% बैटरी ड्रॉप हुई है। इस सस्ते 5जी मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

इस सस्ते 5जी फोन में 6.75 इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह एलसीडी पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल डिस्प्ले है। बड़ी यह है कि इस लो बजट स्मार्टफोन में ग्राहकों को फास्ट 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है जो इस प्राइस रेंज के 5जी स्मार्टफोन में आमतौर पर कम ही देखने को मिलता है। Lava Shark 2 5G स्मार्टफोन को IP64 रेटिंग के साथ पेश किया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस बनाती है।

फोटोग्राफी के लिए यह Lava का सस्ता 5G फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लाया गया है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। इस कम रेट वाले 5जी फोन में Bluetooth 5.0, 3.5mm हेडफोन जैक, OTG और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here